कैलेंडर लॉन्च और मॉडलिंग के साथ परि पलक ने बनाई सम्मानजनक पहचान, रचा नया मुकाम

आज देश में डिजिटल युग सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है. जिसमें मेहनत तथा प्रतिभा को सही पहचान बड़ा माध्यम बन चुका है. इसी का जीवंत उदाहरण है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परि पलक आज जिन्होंने दिन रात के मेहनत, लगन तथा आत्मविश्वास के बल पर एक अपनी अलग पहचान स्थापित की है. उनकी इसे निरंतर मेहनत तथा प्रयास का परिणाम यह है कि पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेकअप सेमिनार में उन्हें मॉडलिंग में प्रतिभाग करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है. उनके नाम का कैलेंडर लॉन्च किया गया है.

मेहनत को मिली एक नई पहचान और उड़ान

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मालवीय रोड पर ब्लॉक रोड पर स्थित महारानी होटल के प्रांगण में आयोजित इस भव्य मेकअप सेमिनार में महिलाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है. आज इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाएं तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता है. इस कार्यक्रम की सही मंच प्रदान करना तथा उनके हुनर को समाज के सामने लाना साबित हुआ है. इस आयोजन में कई प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा भी लिया है. जिनमें परि पलक की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. परि पलक ने इस अवसर पर मॉडलिंग में प्रतिभाग करते हुए अपने आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

उन्होंने साबित करके दिखाया है कि अगर इरादे मजबूत हो तो कोई भी सपना पूरा आसानी से किया जा सकता है. इस कार्यक्रम के दौरान जब उनके नाम का कैलेंडर लॉन्च किया गया तब सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा गूंज उठा यह छड़ उनके संघर्ष, मेहनत तथा समर्पण का प्रतीक बन चुका है. आज इस कार्यक्रम की शोभा उस समय और भी बढ़ गई जब हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्रीज की प्रसिद्ध अभिनेत्री जारा खान का आगमन इस कार्यक्रम में हुआ. जारा खान ने न केवल कार्यक्रम की सराहना किया है अपितु परि पलक के कार्यों तथा उनके मेहनत की खुलकर सभागार में प्रशंसा की है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया आज युवाओं के लिए एक सशक्त माध्यम बन चुका है और परि पलक जैसी प्रतिभा यह साबित कर रही है कि सही दिशा तथा निरंतर प्रयास से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं.

मॉडलिंग में उतरी परी पलक, सम्मानजनक प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान जारा खान ने परि पालक को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि ऐसा मंच युवाओं को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देता है उनकी सराहना ने परि पलक का उत्साह तथा और भी अधिक बढ़ा दिया है यह पल उनके लिए हमेशा यादगार बना रहेगा अपने अनुभव को साझा करते हुए परि पलक ने बताया है कि यह उपलब्धि उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाना आज के समय में आसान बात नहीं था इसके लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी पड़ी. नए-नए कंटेंट पर कार्य किया गया तथा कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना और आज इस मेहनत का फल मिला हुआ है. परि पलक ने इस अवसर पर पहल फाउंडेशन की संस्थापक स्नेहा वर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद किया है.

आगे उन्होंने बताया कि स्नेहा वर्मा ने एक ऐसा मंच हम जैसी बेटियों को प्रदान किया है. जहां वहां प्रतिभा को निखार सकेंगे तथा समाज के सामने अपना प्रतिभा प्रस्तुत कर सकेंगे. पहल फाउंडेशन महिलाओं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. वह वास्तव में सराहनीय कार्य है. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रतिभागियों तथा अतिथियों ने भी परि पलक की उपलब्धि की प्रशंसा की और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया है. यह आयोजन केवल एक मेकअप सेमिनार नहीं अपितु सपनों के उड़ान देने वाला मंच साबित हुआ है. कार्यक्रम समापन में बताया गया है कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परि पलक की सफलता उन सभी युवाओं के लिए आज प्रेरणा स्रोत है. जो अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं. पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को एक दिशा में मजबूत कदम रहा अपितु कई प्रतिभाओं को पहचान तथा सम्मान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top