नववर्ष 2026 नए भारत का नवीन वर्ष होगा – डायरेक्टर हर्षित गुप्ता

आज पूरे देश में नए वर्ष का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया गया है. आज यह वर्ष आपके सपनों को साकार करने अपना लक्ष्य तय करने तथा निरंतर मेहनत करने का संकल्प लेने का महत्वपूर्ण अवसर है. असफलताओं से निराश ना हो अपितु उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए. समय का सही उपयोग करें, अनुशासन बनाए रखें तथा अपने शिक्षक को और माता-पिता के मार्गदर्शन पर विश्वास रखें.

संस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, नए साल का भव्य स्वागत

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नववर्ष 2026 का स्वागत इस बार रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में अत्यंत हर्षोल्लाह और भव्यता के साथ किया गया है जिसमें विशेष रूप से इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का नाम रंगरेज रखा गया. जिसमें विद्यार्थियों शिक्षकों तथा अतिथियों के चेहरे पर खुशियों के रंग बिखेर दिए. पूरे संस्थान में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला है. रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर हर्षित गुप्ता के नेतृत्व में यह आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल नए साल का स्वागत करना ही नहीं अपितु छात्राओं में रचनात्मक, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता है. इस कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित तथा मां सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई.

जिसमें पूरे वातावरण को संस्कृति तथा प्रेरणादायक पूर्ण रूप से बना दिया. आपको बता दें कि रंगरेज कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई जिसमें कविता, पाठ, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, फैशन वॉक, गायन जैसे कई आकर्षक आयोजन शामिल किया गया. इस दौरान छात्राओं ने अपनी कला तथा प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसमें दर्शकों ने खूब सारा विशेष रूप से थीम आधारित डांस तथा समूह नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया है. इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान को रंग बिरंगी सजावट, लाइटिंग तथा कलात्मक पोस्ट से सजाया गया. जो रंगरेज नाम को पूरी तरह सार्थक कर रहा था. मंच की सजावट में भारतीय संस्कृति तथा आधुनिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला.

छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा, रंगरेज आयोजन

आज इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा है कि नया साल, नई उम्मीद, नए सपने तथा नए लक्ष्य का प्रतीक है. रंगरेज कार्यक्रम के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जीवन में केवल पढ़ाई ही नहीं अपितु कला, संस्कृति तथा उत्सव भी उतना ही महत्वपूर्ण है. रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट हमेशा छात्रों के सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध ही रहा है आगे उन्होंने बच्चों को कहा है कि साल 2026 में संस्थान के लिए और भी बेहतर शैक्षिक योजनाएं, डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा कैरियर गाइडेंस से जुड़ी नए आयाम से कनेक्ट किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी किया गया.

इन सभी विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया. जिससे छात्रों का उत्साह तथा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया. इस समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने भी छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक तथा भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है अभिभावक तथा अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना की तथा संस्थान के प्रयासों को अनुकरणीय बताया. हर्षित गुप्ता ने कहा रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आयोजित रंगरेज कार्यक्रम न केवल एक नववर्ष समारोह अपितु यह छात्रों की प्रतिभा का एकता तथा सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव बनाकर यादगार साबित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनामिका सिंह, कशिश कसौधन, सोनी यादव, मुस्कान त्रिपाठी, संध्या सोनी, आशा सोनी, नैंसी पांडेय, शुभ जायसवाल, खुशी सिंह, धात्री शुक्ला, नैंसी जायसवाल, रोहन प्रताप, शिल्पा सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top