देश में माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड साल 2013 में स्थापित एक वित्तीय सेवा कंपनी के रूप में कार्यरत है जो प्रमुख बैंकों के लिए एक चैनल पार्टनर के रूप में कार्य करती है आज यह डिजिटल तथा ऑफलाइन तरीकों से सेवाएं प्रदान करते हैं तथा एक मजबूत फ्रेंचाइजी नेटवर्क के साथ पूरे भारत में अपनी पहचान और पहुंच बढ़ा रही है जिसका लक्ष्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है. यह ग्राहकों को लोन तथा बीमा उत्पादों की जानकारी तथा तुलना करने में मदद भी करती है.
आम लोगों को सशक्त बना रहा माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड
आज उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में वित्तीय समावेशन को नई दिशा देने वाली अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड आज आम जनता के बीच भरोसे का नाम बन चुका है. कंपनी के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण राणा के नेतृत्व में यह संस्था लोन तथा इंश्योरेंस के माध्यम से लोगों के जीवन को सुरक्षित तथा सशक्त बना रही है. माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है. जिन्हें पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता है. इस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा लोन उत्पादक, शिक्षा, घरेलू आवश्यकता, मेडिकल जरूरत, छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार तथा अन्य व्यक्तिगत जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा है. प्रवीण राणा ने आगे कहा है कि आज के समय में आर्थिक स्थिरता किसी भी परिवार के लिए बेहद आवश्यक है.

इसी सोच के साथ में माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड ऐसे सरल तथा पारदर्शी लोन विकल्प प्रदान करवाता है. जिसकी प्रक्रिया बहुत आसान है तथा जिसमें ग्राहकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ नहीं पड़ता. शिक्षा लोन के माध्यम से कई छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है. वहीं घरेलू लोन से परिवार को अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में बड़ी सहायता मिली है. कंपनी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है इंश्योरेंस सेवाएं। माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड द्वारा प्रदान किए जाने वाला बीमा उत्पाद व्यक्ति तथा उसके परिवार को भविष्य की अनिश्चितताओं से सुरक्षा प्रदान करता है. जीवन बीमा स्वास्थ्य अन्य सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े.
वित्तीय सुरक्षा तथा विकास की मजबूत पहल
न्यूज़ ऑफ़ नेशन को जानकारी देते हुए प्रवीण राणा ने बताया है कि इंश्योरेंस केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं अपितु भविष्य की सुरक्षा का कवच बन चुका है. उन्होंने आगे कहा है कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग बीमा के महत्व को पूरी तरह नहीं समझ पाता है. माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड इस दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए लगातार हर स्तर से प्रयास कर रहा है. ताकि अधिक से अधिक लोग अपने तथा अपने परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य की योजना आसानी से बना सके. उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड जैसे बड़े तथा विविधता वाले राज्यों में कार्य करना अपने आप में एक बड़ा चुनौती है. लेकिन प्रवीण राणा के कुशल नेतृत्व तथा अनुभवी टीम के सहयोग से कंपनी ने ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत नेटवर्क स्थापित कर दिया है. कंपनी के फील्ड टीम सीधे ग्राहकों से जुड़कर उनके जरूरत को समझती और समझाती है तथा उसी के अनुसार वित्तीय समाधान उपलब्ध करवाती है.

माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड की विशेषता ग्राहक केंद्रित सोच है. कंपनी पारदर्शिता भरोसा तथा समयबद्ध सेवा को प्राथमिकता देता है. लोन स्वीकृत से लेकर वितरण तथा इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया तक हर चरण में ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी दी जाती है. उन्होंने आगे कहा है कि कंपनी का लक्ष्य केवल व्यवसाय करना नहीं अपितु समाज के आर्थिक विकास में भागीदारी बना रहा है. भविष्य में माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेवाओं को और अधिक सरल तथा सुलभ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड आज उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में वित्तीय सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल बनकर उभर रही है. प्रवीण राणा के नेतृत्व में कंपनी न केवल लोगों की वर्तमान जरूरत को पूरा कर रहा है अपितु उन्हें एक सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर भी अग्रसर कर रहा है.


