पूर्वांचल की शान बनी मोनिका चौधरी, टीवी एक्ट्रेस जारा खान और पारुल चौहान रही मौजूद

आज देश में पूर्वांचल हिस्से में प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में प्रेरणादायक पहल देखने को मिला है. जब गोरखपुर तथा बस्ती में आयोजित भव्य बॉलीवुड कार्यक्रम में क्राफ्ट डिजाइनर मोनिका चौधरी को उत्कृष्ट योगदान तथा व्यक्तित्व के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया है. इस आयोजन से न सिर्फ फैशन, कला तथा संस्कृति को बढ़ावा मिला है अपितु महिलाओं को सशक्त भागीदारी तथा आत्मविश्वास का भी शानदार उदाहरण आज प्रस्तुत तथा साबित हुआ है.

मिसेज पूर्वांचल 2025 का खिताब हुआ हासिल

आज उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले में रहने वाली मोनिका चौधरी को गोरखपुर में मलिका-ए-अवध संस्थान के द्वारा आयोजित बॉलीवुड कार्यक्रम में शहर का माहौल पूरी तरह उत्साहमय नजर आया है. इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की सक्रिय तथा जानी-मानी शख्सियत श्वेता तिवारी द्वारा आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में टीवी तथा मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियों की मौजूदगी ने इसकी गरिमामय और भी बढ़ा दिया है खास बात यह है कि इस अवसर पर लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने मंच पर उपस्थित होकर मोनिका चौधरी को मिसेज पूर्वांचल 2025 के प्रतिष्ठित अवार्ड से बुलाकर सम्मानित किया है. क्राफ्ट डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी मोनिका चौधरी के लिए यह पल बेहद गौरवपूर्ण महसूस हो रहा है. अवार्ड प्राप्त करते समय उन्होंने बताया है कि यह सम्मान उनके सालों के परिश्रम, रचनात्मक तथा परिवार और सहयोगियों के समर्थन का परिणाम है.

उन्होंने यह भी बताया है कि पूर्वांचल जैसे क्षेत्र से निकलकर इस तरह की पहचान मिलना उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है. और वह आगे भी अपने कार्य के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहेंगी. आज इसी क्रम में बस्ती जिले में एक भव्य बॉलीवुड कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय कला तथा फैशन जगत में नई ऊर्जा का संचार किया है. इस कार्यक्रम का आयोजन पहल फाउंडेशन की संस्थापक संस्थापिका स्नेहा वर्मा द्वारा आयोजन किया गया है. सामाजिक तथा संस्कृति गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली स्नेहा वर्मा का उद्देश्य महिलाओं को मंच देना तथा उनके प्रतिभा को सामने लाना साबित हुआ है. इस कार्यक्रम में हरियाणवी फिल्म तथा मनोरंजन जगत की चर्चित अभिनेत्री जारा खान की विशेष उपस्थिति रही. जिनके आगमन से दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला है.

बॉलीवुड कार्यक्रम में मिला महत्वपूर्ण सम्मान

आज बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में मोनिका चौधरी को न सिर्फ अवार्ड से सम्मानित किया गया अपितु उन्हें क्राउन पहनाकर विशेष सम्मान दिया गया है. यह छड़ उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है. कार्यक्रम के दौरान मोनिका ने मॉडलिंग भी की जिसमें दर्शकों ने खूब सराहा है. उनके आत्मविश्वास, ग्रेस तथा स्टाइल ने मंच पर अलग ही छाप छोड़ी है. कार्यक्रम की एक और खास उपलब्धि मोनिका चौधरी के कैलेंडर का लॉन्च भी हुआ है. इस कैलेंडर में उनके डिजाइन और रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिली है. कैलेंडर लॉन्च के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनकी कला की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया है. यह लॉन्च न केवल उनके लिए बल्कि स्थानीय क्राफ्ट और डिजाइन इंडस्ट्रीज के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

मोनिका चौधरी ने इस पूरे आयोजन के लिए पहल फाउंडेशन के संस्थापिका स्नेहा वर्मा के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है उन्होंने आगे बताया है कि स्नेहा वर्मा ने जिस प्रकार से विश्वास तथा सम्मान के साथ उन्हें इस मंच पर आमंत्रित किया है. वह उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है. मोनिका ने यह भी कहा है कि ऐसे आयोजन से बेटियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है तथा उनका आत्मविश्वास कई गुना हो जाता है. इन दोनों आयोजन से यह साबित हो गया है कि पूर्वांचल तथा आसपास के क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. सही मंच तथा मार्गदर्शन मिलने पर यहां की बेटियां राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकती हैं. गोरखपुर तथा बस्ती में आयोजित इन बॉलीवुड कार्यक्रमों ने न सिर्फ मनोरंजन प्रदान किया अपितु समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया है की मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top