आज देश में मेकअप केवल सुंदर दिखने का माध्यम ही नहीं अपितु यह आत्मविश्वास बढ़ाने की एक कला है. सही मेकअप चेहरे की प्रकृति खूबसूरती को निखारता है तथा व्यक्ति को व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बनाता है. आज के समय में मेकअप एक उभरता हुआ करियर विकल्प हो गया है. जिसमें लड़कियां तथा महिलाएं आत्मनिर्भर दिन प्रतिदिन बनती जा रही है. बेस मेकअप, आई मेकअप तथा लिप मेकअप के सही संतुलन से एक आकर्षक लुक तैयार किया जा सकता है.
महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम
आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आयोजित ब्यूटी एक्सपो कार्यक्रम में आज सौंदर्य तथा आत्मनिर्भरता का अद्भुत मनोरम दृश्य देखने को मिला है. जिसमें कार्यक्रम में वाराणसी की प्रसिद्ध फ्रीलांसर मेकअप आर्टिस्ट मोनिशा ने प्रतिभाग लेकर सैकड़ो बेटियों तथा महिलाओं को मेकअप की बारीकियां सीखने तथा उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सौंदर्य कला तक सीमित ही नहीं था अपितु महिलाओं को रोजगार, आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना था. इसी सोच के साथ मोनिशा ने मेकअप को एक कैरियर के रूप में अपने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा किया है. मोनीशा ने अपने संबोधन में बताया है कि

आज के समय में मेकअप आर्टिस्ट सिर्फ शौक नहीं अपितु एक सम्मानजनक तथा लाभदायक पेशा है. उन्होंने आगे कहा है कि सही ट्रेनिंग अभ्यास तथा आत्मविश्वास के साथ कोई भी लड़की इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है. उन्होंने खुद के अनुभव साझा करते हुए कहा है कि कैसे उन्होंने स्तर से शुरुआत कर आज एक सफल फ्रीलांसर मेकअप आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाई है. इस कार्यशाला के दौरान मोनिशा ने प्रतिभागी बेटियों को ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, बेस मेकअप, स्किन प्रिपरेशन, प्रोडक्ट नॉलेज तथा हाइजीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी है. उन्होंने लाइव डेमो के अंतर्गत से यह सिखाया है कि सीमित संसाधनों में भी प्रोफेशनल मेकअप कैसे बना जा सकता है.

बेटियों को मिला नया आत्मविश्वास
इस कार्यक्रम में शामिल बेटियों में खास उत्साह देखा भी गया है कई प्रतिभागियों ने पहली बार किसी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट से सीधे सीखने का अवसर मिला है. बेटियों ने सवाल जवाब सत्र में अपने मन की जिज्ञासाएं खुलकर रखी है. जिनका मोनीशा ने सरल तथा प्रेरणादायक तरीके से जवाब दिया है. मोनीशा ने कहा आज की बेटियां किसी से कम नहीं है जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन तथा हौसले की, मेकअप आर्टिस्ट एक के ऐसा क्षेत्र जहां लड़कियां कम निवेश में अपना कार्य प्रारंभ कर सकती हैं तथा अपनी पहचान बना सकती हैं उन्होंने आगे कहा है कि सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग कर मेकअप आर्टिस्ट अपने काम को देश-विदेश तक भी पहुंचा सकते हैं. इसके साथ-साथ ही फ्रीलांसिंग के फायदे बताते हुए बताया है कि इससे महिलाएं अपने समय तथा काम दोनों को संतुलित कर सकती हैं.

ब्यूटी एक्सपो के आयोजकों ने मोनिशा के योगदान की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने आगे कहा है कि इस तरह के प्रशिक्षण सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे. जिससे अधिक से अधिक बेटियां और महिलाएं लाभान्वित हो सके. आज कार्यक्रम के अंत में कई प्रतिभागियों ने मोनिशा के साथ तस्वीरें खिंचवाई तथा भविष्य में उनसे ट्रेनिंग लेने की भी इच्छा जताई है. बेटियों को बताया कि इस क्लास से उन्हें न केवल मेकअप सीखने का अवसर मिला है अपितु जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिली है. गोरखपुर ब्यूटी एक्सपो में मोनिशा की यह पहल निश्चित रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है. उनका यह प्रयास संदेश दे रहा है कि जब महिला एक दूसरे का मार्गदर्शन करती है तो समाज में बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है.


