प्रैक्सिस विद्यापीठ में नन्हें नन्हें कदमों ने रचा फैंसी फेट का रंगीन संसार – प्रशांत कुमार पांडेय

आज देश में शिक्षा मानव जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी है जो व्यक्ति को अज्ञान से ज्ञान की तरफ ले जाती है अब यह केवल पुस्तकों तक ही सीमित नहीं है अपितु सोचने समझने तथा सही गलत में अंतर करने की क्षमता विकसित भी करती है. शिक्षा आत्मविश्वास बढ़ती है तथा कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की ऊर्जा प्रदान करती है. एक शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार समाज तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है निरंतर सीखने की भावना हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है.

प्रैक्सिस विद्यापीठ लबनापार में हुआ भव्य आयोजन

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ की प्रधानाचार्य जयश्री चंदेलिया ने कहा है कि लबनापार शाखा में एक भव्य, एक रंगारंग फैंसी फेट का सफल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न रहा. इस आयोजन में कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह उमंग आत्मविश्वास तथा सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लेकर विद्यालय परिसर को जीवंत तथा आनंदमय बना दिया है फैंसी फेट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक नेतृत्व, क्षमता, टीम वर्ग तथा व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना पहली प्राथमिकता थी. जिसमें विद्यालय को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार पांडेय, मुख्य प्रधानाचार्य वागीश त्रिपाठी और निर्देशिका कृति शुक्ला द्वारा फीता काटकर किया गया है.

जैसे ही फीटा काटकर उद्घाटन किया गया पूरा विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे स्टालों, आकर्षक सजावट तथा बच्चों की खुशियों से जीवंत हो उठा. जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए हुए थे. खेल, खान-पान हस्त निर्मित वस्तुएं, कला और शिल्प मनोरंजन गतिविधियों तथा ज्ञानवर्धक खेल शामिल किया गया था. प्रत्येक स्टॉल को बच्चों ने स्वयं तैयार किया था जिसमें उनकी कल्पनाशीलता तथा मेहनत साफ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही था. इस दौरान कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में न केवल भाग लिया अपितु इसकी पूरी योजना तथा संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है बच्चों ने स्टॉल प्रबंधन, बिक्री ग्राहक से संवाद तथा टीमवर्क के माध्यम से वास्तविक जीवन का अनुभव भी लगातार प्राप्त किया है यह फेट उनके लिए एक शैक्षिक गतिविधि के साथ-साथ आनंद का अवसर भी इस कार्यक्रम से साबित हुआ है.

विद्यार्थियों ने फैंसी फेट में दिखाया जोश और उमंग

विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा है कि विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ-साथ आगंतुकों का स्वागत किया तथा अपने स्टॉल की विशेषताओं को भी समझाया है. फैंसी फेट में खान-पान के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र भी रहा है जिसमें स्वादिष्ट तथा स्वच्छ व्यंजन, स्नेक्स उपलब्ध किया गया था. उन्होंने आगे कहा है कि इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ माता-पिता ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम की सराहना की है उन्होंने बच्चों की मेहनत तथा विद्यालय की इस पहल की भी प्रशंसा की है अभिभावक का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मनिर्भरता, जिम्मेदारी तथा रचनात्मक सोच का भी महत्वपूर्ण रूप से विकास होता है. विद्यालय प्रबंधन ने भी इस बात पर जोर दिया है की फैंसी‌ फेट का आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने का एक अनूठा भी मंच है.

उन्होंने कक्षा 5 के विद्यार्थियों की मेहनत अनुशासन तथा उत्साह के भी उसी जगह पर सराहना की है तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की है आगे उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में नेतृत्व क्षमता तथा व्यवहारिक ज्ञान का भी महत्वपूर्ण रूप से विकास होता है जो भविष्य में उनके लिए अत्यंत उपयोगी और लाभकारी सिद्ध होगा. इस कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है. आयोजन पूरी तरह सफल रहा तथा बच्चों और सभी के चेहरे पर खुशी तथा उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है इस फैंसी फेट में न केवल बच्चों को आनंदित किया है अपितु उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण पाठ भी सिखाया गया है. अब कुल मिलाकर प्रैक्सिस विद्यापीठ लबनापार शाखा में आयोजित यह फैंसी फेट एक यादगार तथा प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ है जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों सभी को एक साथ जोड़कर शिक्षा को आनंद अनुभव में बदल दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top