आज देश एक तेजी से उभरता हुआ कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अप्लायंस ब्रांड है. एलिस्ता जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था यह किफायती दामों पर स्मार्ट तथा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद जैसे स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन तथा मोबाइल एक्सेसरीज प्रदान करता है. जिसका लक्ष्य मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड है तथा इसने भारतीय बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार किया है.
रतन एंड कंपनी को मिली जिम्मेदारी
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक भव्य डीलर मीट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. यह कार्यक्रम रतन एंड कंपनी के ओनर राहुल जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एलिस्ता को आधिकारिक रूप से बस्ती में लॉन्च किया गया है. इस आयोजन को लेकर व्यापारी जगत में खास उत्साह देखने को मिला है तथा बड़ी संख्या में डीलर वितरक और सेल्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे. एलिस्ता ब्रांड मूल रूप से दुबई का एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है. जो वर्तमान समय में दुनिया के लगभग लगभग 18 देश में अपने उत्पाद तथा सेवाओं के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. भारत के विभिन्न हिस्सों में सफल उपस्थित दर्ज करने के बाद अब एलिस्टा ने बस्ती में भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं. बस्ती मंडल में एलिस्ता ब्रांड के सुपर स्टॉकिस्ट के रूप में रतन एंड कंपनी को जिम्मेदारी सौंप गई है.

यह क्षेत्र ब्रांड के विस्तार तथा वितरण का कार्य संभालेगी. इस कार्यक्रम की खास बात है यह है कि एलिस्ता कंपनी के सीईओ पवन कुमार स्वंय बस्ती पहुंचकर ब्रांड का शुभारंभ किया है. उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए बताया है कि भारत एलिस्ता के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है तथा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बस्ती एक उभरता हुआ व्यापारी केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने रतन एंड कंपनी के साथ साझेदारी पर भरोसा जताते हुए बताया है कि यह सहयोग आने वाले समय में दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. डीलर मीट में मौजूद व्यापारियों तथा डीलर्स ने भी एलिस्टर ब्रांड के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया की है. उन्होंने बताया कि एलिस्ता के उत्पादन तकनीक, डिजाइन तथा कीमत के मामले में बाजार में मौजूद अन्य ब्रांड को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है. इसके साथ-साथ ही रतन एंड कंपनी जैसी अनुभवी तथा विश्वसनीय फर्म का सहयोग मिलने से ब्रांड को बस्ती तथा आसपास के क्षेत्र में तेजी से पहचान मिलेगी.

डीलर मीट के दौरान दिखा उत्साह
इस दौरान डीलर मीट एलिस्ता ब्रांड के विभिन्न आधुनिक तथा उन्नत तकनीक से लैंस उत्पाद की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. कंपनी के पोर्टफोलियो में एलइडी टीवी, फ्रिज, कूलर वाशिंग मशीन, कंप्यूटर प्रोडक्ट, स्पीकर, होम थिएटर सिस्टम सहित कई घरेलू तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल है. इन सभी उत्पादों को आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. जिसमें बेहतर क्वालिटी, ओपन तथा किफायती कीमत पर विशेष जोर दिया गया है. आज इस अवसर पर रतन एंड कंपनी के ओनर राहुल जायसवाल ने बताया है कि एलिस्ता जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का बस्ती में लॉन्च होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा है कि रतन एंड कंपनी हमेशा से ग्राहकों को भरोसेमंद तथा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है.

एलिस्ता के साथ यह साझेदारी बस्ती मंडल में इलेक्ट्रॉनिक से बाजार को एक नई दिशा देगी तथा स्थानीय व्यापारियों को भी आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें एलिस्ता ब्रांड के उत्पाद की बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 सेल से प्रतिनिधियों को अवार्ड देकर उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया है. इन सभी लोगों को उनके मेहनत, समर्पण तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर सभी सेल्स प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिल पाया है तथा उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ किया गया है. आयोजकों ने सभी अतिथियों डीलर्स तथा सहयोगियों का आभार प्रकट किया है. कुल मिलाकर यह डीलर मीट न केवल एलिस्ता ब्रांड के लिए अपितु बस्ती के व्यापारिक माहौल के लिए भी एक महत्वपूर्ण तथा ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ है. जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में रोजगार तथा व्यापार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद की गई है.



