अब बस्ती जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और भी करने के लिए आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेरिटेज इंडियन फाउंडेशन द्वारा एक निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किए जाने की तैयारी है. यह मेडिकल कैंप 8 फरवरी को दिन में 11:00 बजे से लेकर 3:00 तक हेरिटेज इंडियन स्कूल परिसर में लगाया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा.
8 फरवरी को हेरिटेज इंडियन स्कूल में आयोजन
अब इस फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन हेरिटेज इंडियन फाउंडेशन के संस्थापक जी रहमान के अगुवाई में किया जा रहा है. फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक तथा जन कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही है. जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिकता प्रमुख है. इसी कड़ी में यह मेडिकल कैंप एक सराहनीय पहल मानी जा रही है. कैंप में विभिन्न बीमारियों की जांच भी की जाएगी. जिसमें सामान्य स्वास्थ्य, प्रशिक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, आंखों की जांच सहित अन्य आवश्यक परामर्श शामिल रहने की संभावना है. फाउंडेशन की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि अनुभवी चिकित्सकों की टीम कैंप में मौजूद रहे तथा लोगों को सही सलाह तथा मार्गदर्शन मिल सके. हेरिटेज इंडियन स्कूल की प्रधानाचार्य मनु चौधरी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि इस मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य बस्ती को स्वस्थ बनाना है.

उन्होंने आगे कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग नियमित जांच से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में यह निशुल्क के मेडिकल कैंप उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. प्रधानाचार्य मनु चौधरी ने आगे बताया कि स्कूल परिसर में कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा को पहुंचना है. स्कूल प्रबंधन तथा फाउंडेशन मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि कैंप के दौरान सभी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हो तथा आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
जी रहमान के नेतृत्व में फ्री मेडिकल कैंप
हेरिटेज इंडियन फाउंडेशन संस्थापक जी रहमान ने कहा है कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करना है. उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नीव होता है. यदि लोग स्वस्थ रहेंगे तो वह शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक विकास में बेहतर योगदान दे पाएंगे. इसी सोच के साथ फाउंडेशन द्वारा यह फ्री मेडिकल कैंप आयोजित करने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने क्षेत्र वासियों से भी अपील किया है कि वह इस मेडिकल कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार बुजुर्गों और बच्चों को भी जांच के लिए लेकर आए. इसके साथ-साथ ही उन्होंने सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की है ताकि वह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. स्थानीय लोगों में इस मेडिकल कैंप को लेकर उत्साह भी देखा गया है.

क्षेत्र वासियों का कहना है कि इस प्रकार के कैंप से उन्हें न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती है अपितु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है. कई लोगों ने हेरिटेज इंडियन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए बताया है कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए. कैंप के दौरान साफ सफाई बैठने की व्यवस्था तथा प्राथमिक सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा. इसके द्वारा यह भी बताया गया है की जरूरत पड़ने पर मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित सलाह तथा रेफर भी किया जाएगा. हेरिटेज इंडियन फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह फ्री मेडिकल कैंप बस्ती जिले के एक सराहनीय कदम भी माना जा रहा है. इससे न केवल लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा अपितु समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. उम्मीद भी जताई जा रही है कि इस तरह के पहल भविष्य में भी जारी रहेगा तथा बस्ती को स्वस्थ बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी.


