भारत के राम मंदिर में भव्यता, दिव्यता, आस्था, आकर्षण का अद्भुत संगम – हरिमोहन वर्मा

अयोध्या धाम में श्री रामलला जन्म भूमि परिसर में आज आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह में उत्साह श्रद्धा तथा सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को पूरे देश को मिलेगा . इस कड़ी में धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में शहर के व्यापारिक समुदाय विशेषकर सर्राफा बाजार के प्रमुख व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते दिखाई दिए हुए हैं.

आदर्श के आधार पर ही होगा राज्य का निर्माण

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अलंकार आर्नामेंट्स के ओनर हरिमोहन वर्मा ने कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारी तथा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ सदस्यो ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित किया है जिसमें एकता, स्वच्छ, व्यापार तथा समाज सेवा के महत्व पर लगातार जोर दिया है. इस ध्वजारोहण खास कार्यक्रम में सुबह-सुबह ही मंगलाचार के साथ प्रारंभ हुआ है. पूरे मंदिर परिसर में बजते, शंख, घंटे तथा जय श्री राम के उद्घोष ने इस पूरे वातावरण को भव्य तथा भक्तिमय बना दिया है अब इस कड़ी में सर्राफा व्यापारियों का एक प्रतिनिधित्व दल विशेष तौर पर शामिल भी हुआ है.

अब इसके नेतृत्व में उपस्थित प्रमुख सर्राफा व्यापारियों ने भी बताया है कि यह ऐतिहासिक छड़ है हर व्यापारी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा तथा नैतिक प्रेरणा भी लेकर आया है. उन्होंने आगे कहा है कि राम मंदिर का यह भव्य ध्वजारोहण केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं माना जा रहा है अपितु यह सत्य, नैतिकता और कर्तव्य की शिक्षा का प्रतीक भी है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों के आधार पर इस राज्य का निर्माण किया गया था. तथा हमें यह भी अपने व्यापार को सत्य, निष्ठा, पारदर्शिता तथा समाज हित के मूल्य पर खड़ा रहने की प्रेरणा भी देती है हरिमोहन वर्मा ने व्यापारियों से आवाहन किया जिस प्रकार समाज आस्था के पर्वों पर एकजुट होता रहता है ठीक उसी प्रकार से व्यापारिक चुनौतियों के समय में भी सभी को एक दूसरे का सहयोग करना अति आवश्यक है.

अब ग्राहकों को सही दाम पारदर्शी बिलिंग आवश्यक

हरिमोहन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि तेजी से बदलते बाजार तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था के इस समय में व्यापार का स्वरूप पूरी तरीके से बदल चुका है तथा अब ऐसे में सभी व्यापारियों को प्रशिक्षण आधुनिक तथा तकनीकी प्रबंधन के साथ-साथ आगे बढ़ना होगा. इसके साथ-साथ ही उन्होंने सर्राफा बाजार में बढ़ती प्रति असफलता के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है प्रतिस्पर्धा अच्छी है, पर कटुता नहीं। प्रिय ग्राहकों को सही मूल्य, शुद्ध आभूषण तथा पारदर्शी बिलिंग देना व्यापारी का धर्म है हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही समाज का विश्वास आसानी से जीत सकते हैं उन्होंने आगे कहा है कि इस कार्यक्रम में सुरक्षा, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व पर विचार साझा व्यापारियों से अपील भी किया है कि वह शहर में होने वाले धार्मिक सामाजिक आयोजनों में सक्रिय योगदान आवश्यक रूप से देना चाहिए.

व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम ही नहीं है अपितु समाज तथा संस्कृति की सेवा का अवसर हर किसी को लेना चाहिए. हरिमोहन ने संबोधित करते हुए आगे कहा है कि इस कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारियों ने सामूहिक रूप से राम मंदिर के विकास कार्यों में लगातार सहयोग किया है. इस कड़ी में कई व्यापारियों ने मंदिर परिसर में पौधारोपण, धर्मशाला निर्माण तथा यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्थित करने में काफी सहयोग किया है. इस ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पूरे मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण तथा भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी आज आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है सर्राफा व्यापारियों ने इसे अपनी संस्कृति, व्यापारिक आदर्श तथा परंपरा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण पल बताया है उन्होंने इस शुभ घड़ी को लेकर कहा है कि व्यापारी समाज ने एक स्वर में कहा कि अयोध्या देश की आस्था का केंद्र बन चुका है तथा व्यापारिक समुदाय इस संस्कृति धरोहर के संरक्षण तथा विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top