यूपी के इस जिले में सब इंस्पेक्टर का पद छोड़कर बनी, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट

आज पूरे देश में मेकअप तथा ग्लैमर की दुनिया में कैरियर बनाना आसान बात नहीं है अपने लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए इस क्षेत्र में मेहनत तथा समर्पण के साथ आगे बढ़ने का फैसला बहुत कठिन होता है जिसमें प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त करना, विभिन्न सेमिनार तथा वर्कशॉप में पार्टिसिपेट करना तथा धीरे-धीरे खुद को एक कुशल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में स्थापित करना किसी चुनौती से कम नहीं है. अपने अनुभव क्रिएटिविटी तथा ग्राहकों के प्रति समर्पण तथा शहर में तेजी से लोकप्रियता हासिल करना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं.

ब्यूटी पार्लर बना सफलता की नई मिसाल

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गांधीनगर में स्थित शिवि मेकअप स्टूडियों एण्ड एकेडमी की हेड एंड मैनेजिंग डायरेक्टर शिवांगी पांडेय ने बताया है कि हर चेहरा अपने आप में एक कहानी होती है सरकारी नौकरी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के स्थिर और जिम्मेदार पद को छोड़कर मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में कदम रखा है. अब जीवन में कुछ अलग करने का सपना शिवांगी ने जोखिम उठाया, संघर्ष किया तथा अपने हुनर के बल पर आज एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना पहचान बना लिया है. उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त किया, विभिन्न सेमिनार तथा वर्ग साफ में हिस्सा लिया है.

अब अपने अनुभव, क्रिएटिविटी तथा ग्राहकों के प्रति समर्पण की वजह से अपने पूरे शहर में तेजी से लोकप्रियता हासिल भी की है, लगन सीजन में दुल्हन के लिए ब्राइडल मेकअप, हाई फैशन लुक्स, पार्टी मेकअप तथा फोटोशूट मेकअप में उनकी विशेष पकड़ है. इस कड़ी में अपने सपनों को तथा मजबूत रूप देते हुए 24 नंबर 2023 को अपना खुद का ब्यूटी पार्लर प्रारंभ किया जिसमें निर्णय उनके करियर में एक पद तथा साहसिक कदम माना जाता है प्रारंभ में चुनौतियों के बावजूद भी उन्होंने अपने पार्लर में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं तथा नवीनतम तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित और विश्वास को जीता है. आज इस ब्यूटी पार्लर को पूरे 2 वर्ष हो चुके हैं तथा यह सफलता उनके मेहनत तथा ग्राहकों के सहयोग का स्पष्ट प्रमाण है.

पूंजी नहीं, हिम्मत से बनाया भविष्य

शिवांगी पांडेय ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि अब इन दो सालों में उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय को भी मजबूत किया है अपितु कई युवतियों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित भी किया है यह ब्यूटी पार्लर आज अपने क्षेत्र में आधुनिक गुणवत्ता तथा स्वच्छता तकनीक के लिए जाना जाता है उन्होंने आगे बताया है कि प्रोफेशनल मेकअप कोर्स, लेटेस्ट ब्राइडल मेकअप, प्री वेडिंग तथा पार्टी लुक, हेयर स्टाइलिंग, स्किन ट्रीटमेंट इन सभी सेवाओं की वजह से ग्राहक लगातार हमारे ब्यूटी पार्लर की ओर आकर्षित हो रहे हैं मैं सरकारी नौकरी छोड़कर नई राह चुनना आसान नहीं था लेकिन आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत मैं बन चुकी हूं.

उनकी यह कहानी यह स्पष्ट तौर से संदेश देती है कि यदि व्यक्ति अपने हुनर तथा सपनों पर विश्वास रखें तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता की नई परिभाषा लिखने के लिए प्रतिबद्ध है. सिर्फ दो सालों में अपने हुनर लग्न तथा उत्कृष्ट सेवा के बल पर मेकअप इंडस्ट्रीज में अपनी एक खास पहचान बनाई हूं सब इंस्पेक्टर से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट तथा अब एक सफल ब्यूटी पार्लर की मैनेजिंग, उनकी यात्रा यह साबित स्पष्ट तौर से करती है की दृढ़ इच्छा शक्ति तथा जुनून इंसान को हर मंजिल दिला सकती है. उन्होंने कहा हैं कि सपनों को सच करने के लिए पूंजी नहीं हिम्मत की जरूरत होनी चाहिए. इस बात को सच कर दिखाया है प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शिवांगी पांडेय ने, लेकिन इस सफर में सबसे बड़ा संघर्ष उस दिन सामने आया जब उनका ब्यूटी पार्लर बनकर तैयार हुआ तथा उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 45 रुपए ही बचे हुए थे. लेकिन धीरे-धीरे उनके मेकअप में हुनर तथा बेहतरीन सेवाओं ने ग्राहक का दिल भी जीत लिया ब्राइडल मेकअप से लेकर पार्टी लुक तथा प्रशिक्षण तक उनकी सेवाएं आज भी लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top