गोरखपुर क्वीन मिसेज यूपी 2024 का खिताब हासिल, अदा खान ने किया सम्मानित

आज नया साल गोरखपुर के लिए खुशियों तथा उपलब्धियां का त्यौहार बनकर आया है नए साल का प्रारंभ जीवन में नई उम्मीद, सफलता तथा सम्मान के साथ हुई है हाल में ही उन्हें प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया है जिसमें उनके नए साल को और भी खास बना दिया है इस उपलब्धि में न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है अपितु उनके परिवार तथा शहर को भी गर्व महसूस कराया है. आज नया साल नई ऊर्जा सकारात्मक सोच तथा आगे बढ़ाने के अवसर लेकर आया है.

सफलता के साथ आरंभ हुआ खुशियों का त्यौहार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रतिभाशाली तथा आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय महिला तनुसिया श्रीवास्तव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गोरखपुर क्वीन मिसेज यूपी 2024 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है. इस खास अवसर पर उन्हें यह सम्मान देश की जानी-मानी बॉलीवुड तथा टेलीविजन अभिनेत्री अदा खान के कर कमलों द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि से न केवल गोरखपुर अपितु पूरे उत्तर प्रदेश में खुशियां तथा गर्व का माहौल है. यह भव्य आयोजन हाल में ही आयोजित एक शानदार समारोह में संपन्न हुआ है. जिसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभाशाली महिलाओं ने भी भाग लिया है.

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य केवल सौंदर्य को ही नहीं अपितु महिलाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, सामाजिक सोच तथा नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करना था. तनुसिया श्रीवास्तव ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया है. इस कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अदा खान ने तनुसिया श्रीवास्तव को क्राउन पहनाकर तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है इस अवसर पर अदा खान ने कहा है कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे लगातार बढ़ रही है तथा ऐसे मंच उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देती है. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तनुसिया की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनका आत्मविश्वास, शालीनता तथा सकारात्मक सोच दूसरों से अलग बनाती है.

आज जीवन में खुशियों की सौगात

मीडिया से बातचीत करने के दौरान तनुसिया श्रीवास्तव की इस जीत के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन तथा निरंतर प्रयास की अहम भूमिका सामने आ चुकी है. उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान न केवल अपने व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया अपितु सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों से भी सबका ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी है. अपनी जीत के बाद तनुसिया श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा है कि यह उपलब्धि उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों तथा आयोजन को धन्यवाद करते हुए बताया है कि उनके समर्थन के बिना यह सब कुछ संभव नहीं हो पाता उन्होंने यह भी कहा है कि यह खिताब केवल उनका ही नहीं अपितु उन सभी महिलाओं का है जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है.

गोरखपुर लौटने पर तनुसिया श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया गया. स्थानीय लोगों शुभचिंतकों तथा युवाओं ने उनकी सफलता को लेकर खास उत्साह देखा है. कई सामाजिक संगठन तथा संस्थाओं ने उन्हें बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया है गोरखपुर क्वीन मिसेज यूपी 2024 का खिताब जीतकर तनुसिया श्रीवास्तव आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर आत्मविश्वास तथा मेहनत हो तो किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है. अंतिम बात रखते हुए उन्होंने कहा है कि भविष्य को लेकर वह इस मंच पर उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने में करेंगी. उनकी उपलब्धि निश्चित रूप से गोरखपुर तथा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top