देश में रेस्टोरेंट उद्योग आज के वर्तमान समय में तीव्र गति के साथ फल फूल रहा है जिसमें इस बढ़ते प्रति स्पर्धा माहौल में रेस्टोरेंट ने अपनी अलग पहचान बनाई है फूड सेक्टर में बढ़ती मांग, लाइफस्टाइल तथा बाहर खाने पीने की संस्कृति ने इस उद्योग को अब आसमान की ऊंचाई तक पहुंचा दिया है अब ऐसे में लगातार गुणवत्ता तथा स्वाद बनाए रखना इस रेस्टोरेंट की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है जिसमें ग्राहक संतुष्टि तथा स्वच्छता के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है.
बस्ती शहर की पहचान बना, जानिए क्या है खासियत
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जस्ट फॉर यू रेस्टोरेंट के ओनर मोहिनी गुप्ता ने बताया है कि बस्ती शहर में खानपान जगत में जस्ट फॉर यू रेस्टोरेंट अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है जिसमें स्वच्छता, स्वाद तथा विश्वसनीयता के वजह से इस रेस्टोरेंट ने लंबे समय तक हर ग्राहक के दिलों में अपनी विशेष जगह बना कर रखी है. आज इस खास सफर के पीछे यह है कि इस रेस्टोरेंट को 17 साल हो चुके हैं. उन्होंने आगे कहा है कि यह रेस्टोरेंट स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है जब यह प्रारंभ हुआ था तब यह सिर्फ एक छोटा सा प्रयास था. लोगों को बेहतरीन घर जैसा स्वाद तथा साफ सुथरा खाना अब हर समय उपलब्ध रहता है समय के साथ-साथ हर प्रयास एक भरोसेमंद नाम में तब्दील हो चुका है आज जस्ट फॉर यू रेस्टोरेंट बस्ती शहर के उन चुनिंदा स्थानों में से शामिल हो चुका है.

जिसमें हर उम्र तथा हर वर्ग के लोग बेझिझक आना अब पसंद करते हैं. इतने सालों में रेस्टोरेंट में अनगिनत ग्राहकों की पसंद का खाना परोसा गया है जिसमें अब धीरे-धीरे बस्ती शहर के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव भी जन्म लेकर बन चुका है आज कई ग्राहक ऐसे भी है जो सालों से नियमित रूप से यही आते हैं तथा स्वाद में निरंतर इसकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है. ऐसे रेस्टोरेंट की सफलता का पूरा श्रेय मोहिनी गुप्ता ने अपनी पूरी टीम को देती हैं जिसमें वर्तमान समय में नौ कर्मी यहां पर कार्यरत है जो अलग-अलग विभागों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ संभालते हैं कुकिंग से लेकर सर्विस, साफ सफाई से लेकर मैनेजमेंट तक अब हर कर्मचारी के लिए स्वच्छता तथा क्वालिटी सबसे पहली प्राथमिकता, प्रशिक्षण हर दिन दिया जाता है यही वजह है कि ग्राहक को हर बार वही स्वाद तथा वही अनुभव भी मिलता है इसीलिए इस रेस्टोरेंट से उम्मीद रहती है.
खाने के मामले में नंबर वन है यह रेस्टोरेंट
मीडिया से बातचीत करने के दौरान मोहिनी गुप्ता ने बताया है कि उनकी पूरी टीम रेस्टोरेंट की असली सबसे बड़ी महाशक्ति है जिसमें सभी कर्मी रेस्टोरेंट की जिम्मेदारियां को परिवार की तरह निभा रहे हैं जिसमें कर्मचारियों के साथ-साथ उनका व्यवहार हमेशा सम्मान तथा सहयोग पर आधारित ही रहा है जिसका सकारात्मक असर पूरे कामकाज पर स्पष्ट तौर से दिखाई पड़ता है जस्ट फॉर यू रेस्टोरेंट की अब लोकप्रियता की वजह इसका मेन्यू भी है यहां पर शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों की वैरायटी उपलब्ध रहती है जिसमें मांसाहारी का बर्तन और सामग्री बिल्कुल अलग रहता है और सफाई की विशेष ध्यान भी दिया जाता है उन्होंने आगे बताया है कि पंजाबी, चाइनीस, साउथ, इंडियन फास्ट फूड तथा इंडियन थाली हर स्वाद के शौकीन के लिए यहां पर कुछ ना कुछ हमेशा खास ही रहता है.

जिसमें खास बात यह भी है कि हर डिश को ताजा सामग्री तथा पारंपरिक तरीके से भी तैयार किया जा रहा है जिससे उसका असली स्वाद बरकरार भी रहता है रेस्टोरेंट का विशेष पहचान उसके घर जैसे स्वाद में है जिसकी वजह से परिवार तथा छात्रों से लेकर ऑफिस वर्कर तथा सरकारी नौकरी वाले सभी यहां नियमित रूप से भी आते हैं कई ग्राहक के लिए यह सिर्फ खाने की जगह नहीं अपितु उनके दैनिक जीवन का अब हिस्सा बन चुका है. उन्होंने कहा मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखती हूं की रेस्टोरेंट में स्वच्छता को सर्वोच्च स्तर पर ही रखा जाए किचन से लेकर डाइनिंग एरिया तक हर जगह साफ-सफाई का खास ध्यान भी रखा जाता है जिसमें कोरोना काल जैसे कठिन समय में भी रेस्टोरेंट ने सभी नियमों का भी पूरी तरीके से पालन किया जिससे ग्राहक का विश्वास और भी मजबूत होता गया. जस्ट फॉर यू रेस्टोरेंट न सिर्फ खाने की जगह है अपितु वह भावना है जो स्वाद, सेवा तथा विश्वास की कहानी की प्रेरणा देती है एक ऐसी कहानी जो आने वाले सालों तक जारी रहेगी.

