ब्राइटन ग्लोबल एकेडमी में फेलिसिटेशन सेरिमनी का आयोजन – डायरेक्टर वसीम

ब्राइटन ग्लोबल एकेडमी परिसर में 31 जनवरी 2026 को विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियां को सम्मानित करने के उद्देश्य एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ है. इस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावक शिक्षकों तथा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी अधिक बढ़ा दिया है.

सम्मान समारोह में चमके होनहार विद्यार्थी

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एमएलसी महेंद्र नाथ यादव उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मजार आजाद, डॉक्टर रशीद, शहयार खान, अफजल और अशरफ ने कार्यक्रम के गरिमय को बढ़ाया है. सभी अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया है. आज इस सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के निदेशक वसीम, प्रधानाचार्य श्रीमती सूफिया तथा ब्राइटन ग्लोबल एकेडमी के समस्त शिक्षकों तथा स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन में अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरणा प्रदान करना रहा है.

समारोह के दौरान विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों अनुशासन और संवार्गीण विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है. सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी. सम्मानित विद्यार्थियों में जूनियर वर्ग से अफीफा मारिया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. वहीं सीनियर वर्ग में उम्मे कुलसुम ने प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्टता का परिचय दिया है. दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियां पर उपस्थित जनसमूह ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया है.

शिक्षा तथा संस्कार का संदेश

इस कार्यक्रम में संचालन मिस आयशा नाज द्वारा अत्यंत प्रभावशाली, आत्मविश्वासपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया है. उनके कुशल मंच संचालक ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा तथा दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा अनुशासन की सराहना करते हुए बताया कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य है उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण सशक्त परिश्रम और नैतिक मूल्य को अपनाने की प्रेरणा दी है. विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है की मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया है. जिसकी विद्यालय परिवार और उपस्थित अभिभावकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई है.

विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने अनुशासन बनाए रखने तथा अपने व्यक्तित्व का समांतर विकास करने के लिए प्रेरित किया है. प्रधानाचार्य श्रीमती सूफिया ने अपने वक्तव्य में कहा है कि ब्राइटन ग्लोबल एकेडमी का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं अपितु विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशील तथा आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है. निदेशक वसीम ने अतिथियों अभिभावकों तथा शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के प्रतिबद्धता जताई है. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ किया गया है. यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत साबित हुआ है अपितु विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता नजर आया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top