आज देश में प्रतियोगी परीक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है जिसमें शिक्षा केवल पुस्तकिय ज्ञान तक ही सीमित नहीं होना चाहिए अपितु विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए भी हर समय तैयार रहना चाहिए. इसी सोच के साथ प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन अति महत्वपूर्ण है. इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने इस अनुभव को उपयोगी तथा प्रेरणादायक बताया है.

परीक्षाओं की तैयारी को मजबूती देने की नई पहल
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शिवा कॉलोनी में स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा है कि आज शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता को रखने के उद्देश्य से यह एक प्रतियोगी परीक्षा का सफल आयोजन किया गया है. जिसमें परीक्षा में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक अधिक संख्या में भाग लिया है. इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी माहौल से परिचित कराना तथा उनके अंदर आत्मविश्वास, समय प्रबंधन तथा तार्किक सोच का विकास करना है. उन्होंने आगे कहा है कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाएं अति महत्वपूर्ण निरंतर बढ़ता ही जा रहा है.

अब ऐसे में विद्यालय स्तर पर इस प्रकार का परीक्षा का आयोजन छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी भी सिद्ध होगा. इस पहल से विद्यार्थियों को आगे चलकर विभिन्न प्रकार के प्रवेश परीक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता आवश्यक रूप से मिलेगी .इस प्रतियोगी परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, तार्किक क्षमता तथा भाषा ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल किया गया था इस प्रश्न पत्र को इस प्रकार से तैयार किया गया था कि विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषण क्षमता तथा त्वरित निर्णय लेने की योग्यता का समुचित मूल्यांकन हो पाए. परीक्षा पूरी तरह अनुशासित और शांत वातावरण में संपन्न हुआ है. उन्होंने बताया कक्षा 3,4,5,6,7,8,9 और 11 के सभी शाखाओं के प्रैक्सिस विद्यापीठ शिव कॉलोनी, प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली, प्रैक्सिस विद्यापीठ लबनापार, प्रैक्सिस विद्यापीठ हनुमानगंज, प्रैक्सिस विद्यापीठ कलवारी के कुल करीब 3500 बच्चे प्रतिभा किए हैं.

छात्रों ने किया भव्य प्रदर्शन, दिखा उत्साह
इसी कड़ी में प्रैक्सिस विद्यापीठ ग्रुप आफ स्कूल के प्रधानाचार्य बागीश त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि इस परीक्षा के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण और कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा व्यवस्था में लग ही रहे. परीक्षा कक्षाओं में निगरानी की डिजिटल कैमरा वॉइस रिकॉर्डर उचित तमाम प्रकार की व्यवस्था की गई. जिसमें निष्पक्ष तथा पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित किया गया है विद्यार्थियों ने भी परीक्षा नियमों का भी पालन करते हुए गंभीरता से हर सवालों का हल किया है. परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने इस अनुभव को उपयोगी तथा प्रेरणादायक भी बताया है इन छात्रों ने कहा है कि इस प्रकार की परीक्षाएं से उन्हें अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का भी एक बेहतर अवसर मिला है तथा कमजोर विषयों की पहचान करने में काफी मदद मिली है कई विद्यार्थियों ने इसे अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला अनुभव भी आज बात कर साझा किया है.

उन्होंने आगे कहा है कि प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी धूमधाम के साथ किया जाएगा. इसके साथ-साथ ही विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन तथा प्रदर्शन के आधार पर परामर्श भी दिया जाएगा ताकि वह अपनी कमियों को सुधार कर सके तथा भविष्य में बेहतर परिणाम को आसानी से प्राप्त कर सकें. विद्यार्थियों का विकास के लिए हमारा विद्यालय प्रयासरत है विद्यालय का उद्देश्य है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान ही नहीं अपितु विद्यार्थियों की जीवन की चुनौतियों के हल करने लिए अब विद्यालय परिवार पूर्ण रूप से तैयार है इसी विकसित सोच के साथ प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है उन्होंने अंतिम बात रखते हुए कहा है कि विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा आशा भी व्यक्त किया है कि इस प्रकार के शैक्षणिक योजनाओं से आयोजन छात्राओं में प्रतिस्पर्धा भावना के साथ-साथ अनुशासन तथा आत्मविश्वास का भी विकास निश्चित करती है.



