देश में प्रतियोगी परीक्षाएं सिर्फ ज्ञान की ही नहीं अपितु धैर्य, आत्मविश्वास तथा अनुशासन की भी परीक्षा होती है याद रखिए मंजिल उन्हीं को मिलता है जो थककर भी रुकते नहीं, गिरकर भी हार नहीं मानते, हर दिन की छोटी-छोटी मेहनत भविष्य में बड़ी सफलता का रास्ता बनता है, गलतियां करना कमजोरी नहीं अपितु सीखने का मौका है, खुद पर भरोसा रखें, समय का सम्मान करें तथा नियमित अभ्यास करते रहें.
विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिल्ली स्कूल आफ एक्सीलेंस के प्रबंधक जे.पी सिंह ने बताया कि हवेली खास में स्थित आज नई टेस्ट सीरीज का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है. यह टेस्ट सीरीज विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को और भी बेहतर ढंग से समझाते तथा उनकी तैयारी का स्तर परखने तथा भविष्य की परीक्षाओं के लिए उन्हें एक मजबूती आधार प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है इस पहल से शिक्षक, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से व्यापक सराहना भी मिली है क्योंकि इसमें शिक्षा की गुणवत्ता तथा अनुशासन दोनों को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि विद्यालय में प्रत्येक महीने में एलन इंस्टिट्यूट, कोटा राजस्थान की टेस्ट सीरीज एक बड़े पैमाने पर कराई जाती है.

जिससे अब विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, शैक्षिक योग्यता तथा प्रगति का स्पष्ट मूल्यांकन भी आसानी से हो पाता है. उन्होंने आगे कहा टेस्ट सीरीज कक्षा 9 से प्रारंभ होकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चैप्टर वाइज आयोजित की जाती है जिसमें उनकी नियमित तैयारी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की समझ मजबूत का आधार बनता है विद्यालय में निरंतर विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों को अब निखारने तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ वातावरण प्रदान करना हमारा पहला दायित्व है. आज विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्साह पूर्ण माहौल देखने को मिला है विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से टेस्ट सीरीज में भाग लिया तथा अपनी अपनी क्षमताओं में कक्षाओं के अनुरूप निर्धारित विषयों की परीक्षा दी. यह प्रतियोगिता मुख्यतः JEE, NEET अन्य विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में अब रखते हुए आयोजित की जाती है जिसमें बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास आसानी से हो सके.
आज अभिभावकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली
इस कड़ी में स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि इस टेस्ट सीरीज का उद्देश्य केवल और केवल अंक प्राप्त करना ही नहीं अपितु विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया को हम और भी मजबूत कर रहे हैं तथा यह समझना है कि किन-किन क्षेत्रों में बेहतर उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं और कहां सुधार की आवश्यकता पड़ेगी. विद्यालय के विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए निरंतर रूप से हम प्रयासरत हैं. इस कड़ी में विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह तथा प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की सराहना की है. इस बार की टेस्ट सीरीज को पूरी तरह नई रणनीति के अंतर्गत आयोजित किया गया है प्रश्न पत्रों को विश्लेषणत्मक सोच, समस्या, समाधान क्षमता तथा अवधारणाओं की स्पष्ट समझ पर आधारित रखा गया है.

जिसमें विद्यार्थी केवल रटने के बजाय गहराई से सीखने की ओर प्रेरित हो सके परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी, शांत वातावरण तथा पर्याप्त समय जैसी सभी सुविधाएं व्यवस्थित की गई हैं. शिक्षकों तथा परीक्षा निरीक्षकों ने इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है. उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल समय प्रबंधन का अभ्यास कराया है अपितु उन्हें उत्तर पुस्तिका को प्रभावित ढंग से भरने के बारे में भी अच्छा मार्गदर्शन दिया है कई विद्यार्थियों ने भी यह भी कहा है कि इस टेस्ट सीरीज में उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसी तैयारी का अनुभव मिल पा रहा है जिसे उनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई है. इस दौरान अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल का भव्य रूप से स्वागत किया है. अब इनका कहना है कि नियमित टेस्ट सीरीज से बच्चों में अनुशासन नियमित अध्ययन तथा आत्म मूल्यांकन की आदत विकसित की जा रही है कई अभिभावकों ने यह भी व्यक्त किया है कि इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके बच्चे किन-किन विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं तथा किन विषयों में उन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ेगी.


