आज सभी को बसंत पंचमी के इस पावन तथा शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज का यह दिन सभी के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ज्ञान, विद्या, कला तथा संगीत की अधिष्ठत्री देवी मां सरस्वती की विधिवत अर्चना और पूजन हमारे विद्यालय परिसर में श्रद्धा, भक्ति तथा उल्लास के साथ संपन्न हुआ है.
छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
आज देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल के डायरेक्टर अमरमणि पांडेय ने कहा है कि बसंत पंचमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं अपितु यह हमारे जीवन में नवचेतना, नई ऊर्जा तथा सकारात्मक सोच का संचार करने वाला खास दिन है. बसंत पंचमी अपने साथ हरियाली, उल्लास तथा नवजीवन का संदेश लेकर आता है. ठीक उसी प्रकार मां सरस्वती हमें अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान का प्रकाश की ओर अग्रसर करती है. उनका पवित्र वस्त्र, शांति तथा सादगी का संदेश देता है. जबकि वीणा, संगीत कला तथा सृजनात्मक का प्रतीक है. आज विद्यालय में पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है. कि हमारे नन्हे, मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्राओं तक सभी ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लिया है. मां सरस्वती की आराधना के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा.

किसी ने मधुर वाणी में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तो, किसी ने नृत्य नाट्य, कविता तथा भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया है. आज हमारे विद्यार्थी की प्रस्तुति में केवल कला का प्रदर्शन नहीं अपितु एक गहरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय संदेश भी छिपा हुआ है. बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से देश को यह पैगाम दिया है कि आज का युवा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है अपितु वह संस्कार, संस्कृतिक, अनुशासन तथा देशभक्ति के मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात कर रहा है. यह देखकर अत्यंत गर्व की अनुभूति होती है कि हमारे बच्चे भारत के उज्जवल भविष्य के सशक्त स्तंभ बनेंगे.

यूरो किड्स में बसंत पंचमी उत्सव संपन्न
अमरमणि पांडेय मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया है कि हमारे स्कूल का उद्देश्य केवल पुस्तक और ज्ञान तक सीमित नहीं है. सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति के चरित्र, सोच तथा व्यवहार को सकारात्मक दिशा देती है. देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल तथा यूरो किड्स का सदैव यही प्रयास है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो. जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्य, रचनात्मक तथा आत्मविश्वास का भी विकास हो. आज का यह कार्यक्रम हमारे इसी लक्ष्य को साकार होता हुआ प्रतीत हो रहा है. आज मैं इस अवसर पर अपने सभी शिक्षकों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं. जिनके मार्गदर्शन, परिश्रम तथा समर्पण के बिना इस प्रकार का भव्य तथा अनुशासित आयोजन संभव नहीं था.

इसके साथ ही मैं सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं. जो निरंतर हमारे विद्यालय पर विश्वास रखते हैं तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में हमारे सहभागी बने हुए हैं. आज मां सरस्वती से हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि हमें सद्बुद्धि, विवेक, विनम्रता तथा ज्ञान प्रदान करें आप सभी को जीवन में मेहनत, ईमानदारी तथा अनुशासन के साथ आगे लगातार बढ़ते रहे. याद रखें सफलता उन्हीं को मिलती है. जो निरंतर सीखते रहते हैं तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं. मैं एक बार फिर आप सभी को बसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. मां सरस्वती की कृपा हम सभी पर सदैव बने रही तथा हमारा विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे.


