सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट उर्मिला गुप्ता को पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में मिला सम्मान, राष्ट्रीय पहचान का सम्मान

आज प्रदेश में सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा बाजार स्थित पहली गली बढ़नी रोड की निवासी तथा जानी-मानी सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट उर्मिला गुप्ता ने एक बार फिर अपने हुनर तथा मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है. बीते दिनों आयोजित पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभाग किया है. जहां उनके उत्कृष्ट कार्य को न सिर्फ सराहा गया. अपितु देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री द्वारा विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया है.

16 साल की मेहनत लाई रंग

आज उर्मिला गुप्ता पिछले 16 सालों से मेकअप आर्टिस्ट के रूप में सक्रिय है तथा सौंदर्य के क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है उनके पार्लर का नाम प्रियांशी मेकओवर है. जो आज इटवा क्षेत्र ही नहीं अपितु आसपास के जिलों में भी गुणवत्ता प्रोफेशनलिज्म तथा भरोसे का प्रतीक और ब्रांड बन चुका है. दुल्हन मेकअप, पार्टी मेकअप, फैशन शो तथा सेलिब्रिटी मेकअप के क्षेत्र में उनका अनुभव उन्हें खास बनाता है. पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो कार्यक्रम इस बार खास इसलिए भी रहा है क्योंकि इसमें टीवी तथा फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही.

इसी कार्यक्रम में ज़ी टीवी की लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक में जोधा बेगम का किरदार निभाकर देश भर में पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री परिधि शर्मा भी शामिल हुई है. कार्यक्रम के दौरान उर्मिला गुप्ता को परिधि शर्मा का मेकअप करने का अवसर मिला. जिसमें उर्मिला गुप्ता द्वारा किया गया मेकअप परिधि शर्मा को इतना पसंद आया है कि उन्होंने मंच पर ही प्रसन्न होकर उर्मिला को क्राउन तथा अवार्ड देकर सम्मानित किया है. यह पल उर्मिला गुप्ता के लिए बेहद भावुक तथा गर्व से भरा हुआ है. एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री से इस तरह का सम्मान मिलना उनके 16 सालों के कठिन परिश्रम, लगन तथा निरंतर अभ्यास का प्रतिफल माना जा रहा है. यह सम्मान प्राप्त करने के बाद उर्मिला गुप्ता ने बताया है कि यह अवार्ड केवल उनका नहीं अपितु उन सभी लोगों का है जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया है.

पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में छाई उर्मिला गुप्ता

उन्होंने विशेष रूप से अभिनेत्री परिधि शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि सरल स्वभाव तथा कलाकारों को प्रोत्साहित करने की भावना उन्हें प्रेरणा देती है और आगे कहा है की परिधि शर्मा जैसी बड़ी हस्ती से सराहना मिलना उनके करियर का एक यादगार पल बन गया है. मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा है कि पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो की आयोजक कविता श्रीवास्तव को मैं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कविता श्रीवास्तव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करता है अपितु छोटे शहरों तथा कास्बो में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है. ऐसे आयोजन से स्थानीय कलाकारों का आत्मविश्वास और भी बढ़ता है तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है. उर्मिला गुप्ता की इस उपलब्धि से सिद्धार्थनगर जनपद इटवा बाजार तथा बरहनी रोड क्षेत्र में खुशी की लहर है.

स्थानीय लोगों, ग्राहकों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां भी दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. कई लोगों ने बताया है कि उर्मिला गुप्ता आज उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुकी है. जो सौंदर्य तथा फैशन के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं. उर्मिला गुप्ता का कहना है की मेहनत, अनुशासन तथा सीखने की ललक से किसी भी छोटे स्थान से निकाल कर बड़ी पहचान बनाई जा सकती है. भविष्य में वह अपने पार्लर प्रियांशी मेकओवर के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य करना चाहती हैं. पूर्वांचल ब्यूटी शो में मिला यह सम्मान निश्चित रूप से उर्मिला गुप्ता के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन चुका है. जो आने वाले समय में उन्हें और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने में सहायक सिद्ध और साबित होगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top