आज पुरानी बस्ती में स्थित धर्मशाला में कसौधन महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन धूमधाम से किया गया. जिसमें महासभा के संरक्षक गिरधारी लाल साहू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन का दिशा-निर्देश रहा. इस अवसर पर संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया.
संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प
आज इस बैठक में संगठन के विस्तार तथा सक्रियता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसमें जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेंद्र प्रसाद कसौधन को सौंपी गई तथा मनोज कसौधन को जिला महामंत्री तथा बंसीलाल कसौधन को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रघुनंदन साहू को मनोनीत किया गया है. इसके अतिरिक्त संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए अभिषेक कसौधन, गोपीनाथ कसौधन, अमीर चंद्र कसौधन, शेषनारायण कसौधन, डॉक्टर अश्वनी कसौधन, डॉक्टर ओमप्रकाश कसौधन, मदन गोपाल कसौधन, हिमांशु कसौधन तथा दुर्गा प्रसाद कसौधन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. संगठन मंत्री के रूप में सत्य प्रकाश कसौधन और वैभव सर्राफ, सपन सर्राफ, राजकुमार कसौधन को जिम्मेदारी दी गई.

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र तथा क्षेत्र में पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी. इसी क्रम में ध्रुव कसौधन को गांधी नगर अध्यक्ष आनंद कसौधन को गांधीनगर महामंत्री तथा सुनील कसौधन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अस्पताल चौराहा क्षेत्र में वियन कसौधन को अध्यक्ष तथा आदर्श कसौधन को महामंत्री बनाया गया है. मंगल बाजार क्षेत्र की जिम्मेदारी गणेश कसौधन को अध्यक्ष तथा लक्ष्मी कसौधन को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है. रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हिमांशु कसौधन को अध्यक्ष तथा पांडेय बाजार क्षेत्र में राजू कसौधन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इन नियुक्तियों से संगठन के क्षेत्रीय ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है.
नई जिला कार्यकारिणी हुई घोषित
इस कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक मंडल में गिरधारी लाल साहू और देवी प्रसाद कसौधन, जगन्नाथ कसौधन, को संरक्षक बनाया गया है. CA राजेश महादेव को मण्डल अध्यक्ष और नंदकिशोर कसौधन को मण्डल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई. जिला मंचसंचालक की जिम्मेदारी राजेश कसौधन को दिया गया. जिला संयोजक के रूप में दिलीप कसौधन तथा ब्रिज किशोर कसौधन को नियुक्त किया गया है. मीडिया तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उद्देश्य से शम्भूनाथ कसौधन तथा रामविलास कसौधन को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है. आय-व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूर्य नारायण एडवोकेट और वीरेंद्र को सदन को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया है. युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष रूप से युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है. जिसमें आकाश कसौधन को युवा अध्यक्ष, मोहित कसौधन को युवा महामंत्री और अमरनाथ कसौधन को युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इसके साथ-साथ ही सौरभ, अमित और दिव्यांश कसौधन को युवा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने सभी नियुक्त पदाधिकारी तथा सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजहित में कार्य कर पाएंगे. उन्होंने समाज के शैक्षणिक सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का भी आवाहन किया है. आज इस बैठक के अंत में सभी पदाधिकारी ने पूरी निष्ठा तथा मनोयोग से संगठनात्मक कार्य करने समाज को संगठित रखने तथा महासभा की गरिमा को और भी ऊंचाइयों और बुलंदियों तक ले जाने का भी संकल्प लिया है. यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है.


