रंगों की तरह मिलकर बने सुंदर भारत – प्रिंसी पाल

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की डिप्टी मैनेजर प्रिंसी पाल ने होली के पावन पर्व पर सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत के स्वाभिमान को बढ़ाने वाला और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का आगमन हो चुका है. यह रंगों के उत्सव के साथ-साथ हंसी-खुशी, आनंद प्रेम, भाईचारे का भी पवित्र त्यौहार है. यह होली नई शुरुआत, नई ऊर्जा, असिम शक्ति और साथ ही ने अवसरों की शुभ घड़ी है.

होली के रंगों में छिपा एकता का महत्वपूर्ण संदेश

प्रिंसी पाल ने बताया होली के रंग हमें यह भी संदेश देते हैं कि जिस प्रकार अनेक रंग आपस में मिलकर एक सुंदर तस्वीर बनाती है ठीक उसी प्रकार अनेक रंगों से रंगा हुआ भारत दिव्य और भव्य भारत बनता है. उन्होंने होली के त्यौहार में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि होली आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुख, संपन्नता के रंग भरे. इसके साथ ही आपका व्यापार नयी ऊंचाइयों का शिखर चढें. इसके साथ ही अपने व्यापार में ईमानदारी जरूर रखें. मेरी ईश्वर से यह भी प्रार्थना है कि बीते हुए सालों में आपकी चुनौतियां कम हो और आप निरंतर प्रगति करते रहे.

होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का पवन दिवस आता है. यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम बुराई को त्याग कर अच्छाई के रास्ते पर चलें. यह दिन हमें सिखाता है कि हम आपसी भेदभाव, दुश्मनी, ईर्ष्या को मिटाकर हंसी-खुशी और शांति के रास्ते पर चलें. होली के विशेष अवसर पर नारी शक्ति को भी संबोधित करते हुए कहा नारी हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है. जिसके बिना कोई भी कार्य कर पाना असंभव है. आधुनिक युग के नारी हर क्षेत्र में अपना विकास कर रही है. चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या राजनीति का क्षेत्र हो.

होली के रंग दे राष्ट्रीय एकता का संदेश

न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बात करते हुए प्रिंसी पाल ने कहा आज राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नारी अपना आद्वितीय योगदान दे रही है. इसके साथ ही वह अपना परिवार और अपने बच्चों को भी संभालती है और घर का भी ध्यान रखती है. एक स्वस्थ नारी ही परिवार के आधारशिला होती है. नारी शक्ति की भूमिका हर क्षेत्र में अनमोल और अपरिहार्य होती है. नारी शक्ति को सेवा, समर्पण, शांति और सद्भावना का साकार प्रतिबिंब नहीं माना जाता है. इसलिए आज के समय हमें नारियों का न्यायोचित सम्मान करने की आवश्यकता है. आज की नारी शक्ति व्यापार, विज्ञान और नेतृत्व के भी अच्छी समझ रखती हैं.

नारी शक्ति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हमें नारी के सम्मान पर बल देना होगा और उसके सपनों को नई उड़ान देनी होगी, उसके विश्वास को एक नई ऊर्जा देनी होगी, उसकी प्रतिभा को एक नई पहचान देनी होगी, नारी शक्ति के हर विचार को समाज से लेकर शासन तक पहुंचाना होगा और नारी के प्रति अपने भीतर के भेदभाव को मिटाना होगा. आज आधुनिक यूग की नारियां पुरुषों से कदम और कंधा मिलाकर चल रही है‌. जो इस बात का प्रमाण है कि आज की नारियां सशक्त और मजबूत है. मैं प्रिंसी पाल आप सभी लोगों को एक बार फिर होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहना चाहता हूं कि यह होली आपके जीवन में सुरक्षा, सफलता, ऊर्जा और खुशी के नए रंग भरे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top