आज देश में पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो कार्यक्रम में फैशन, मेकअप इंडस्ट्रीज से जुड़े कई राज्यों के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है. इस मंच को आकर्षक तरीके से सजाया गया तथा पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा तथा आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्रीज में कार्य कर रही प्रतिभाशाली महिलाओं को पहचान दिलाना तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना उद्देश्य रहा है.
पूर्वांचल ब्यूटी अवार्ड से नवाजी गई बिटिया
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गायघाट बाजार कलवारी स्थित ब्राइटनेस ब्यूटी पार्लर की संचालिका और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शिखा त्रिपाठी के लिए आज का दिन बेहद खास तथा गौरवपूर्ण रहा है. पूर्वांचल ब्यूटी अवार्ड का कार्यक्रम आयोजन अत्यंत धूमधाम तथा भव्य के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. जिसमें मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़े कई नामचीन कलाकारों तथा प्रतिभाओं ने यहां पर शिरकत किया है. इस कार्यक्रम में शिखा त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्य, मेहनत तथा हुनर के लिए विशेष रूप से इस मंच पर सम्मानित किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान मेकअप की दुनिया के जाने-माने हस्ती तथा प्रतिष्ठित मेकअप आर्टिस्ट अनुराग आवर्धन ने स्वयं मंच पर बुलाकर शिखा त्रिपाठी को अवार्ड तथा क्राउन पहनाकर पूरे सभागार में सम्मानित किया है.

यह क्षण न केवल शिखा त्रिपाठी के लिए अपितु बस्ती जनपद तथा आसपास के क्षेत्र के उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है. जो अपने हुनर के बल पर आगे बढ़ने का सपना देखते हैं. सम्मान प्राप्त करने के बाद शिखा त्रिपाठी ने भावुक होते हुए बताया है कि यह अवार्ड उनके लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं अपितु उनके संघर्ष, मेहनत तथा लग्न की पहचान है. उन्होंने आगे कहा है कि एक छोटे से कस्बे से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना आसान बात नहीं है. लेकिन निरंतर अभ्यास ग्राहक का विश्वास तथा परिवार के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ाने की एक बड़ी ताकत दी है. उन्होंने कहा कि ब्राइटनेस ब्यूटी पार्लर के माध्यम से न केवल सौंदर्य सेवा प्रदान करता है अपितु कई महिलाओं और बेटियों को मेकअप तथा ब्यूटी से जुड़ा प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास हर दिन किया जा रहा है.
ब्राइटनेस ब्यूटी पार्लर को मिली नई पहचान
मीडिया से बातचीत करने के दौरान शिखा त्रिपाठी ने बताया है की मुख्य अतिथि अनुराग आर्यवर्धन ने अपने संबोधन में बेटियों को आत्मनिर्भर पर विशेष जोर दिया है उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं है. यदि उन्हें सही मार्गदर्शन तथा मंच मिले तो वह हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं. मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज आज रोजगार तथा स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बन चुका है. जिसमें बेटियां अपनी पहचान बना सकती हैं. अनुराग आर्यवर्धन ने शिखा त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि छोटे शहरों से निकलकर इस तरह से मुकाम को हासिल करना वास्तव में प्रेरणादायक है. कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों तथा प्रतिभागियों ने भी शिखा त्रिपाठी को ढेर सारी बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया है. स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साह देखा गया है.

बस्ती जनपद के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की एक बेटी ने अपने हुनर के दम पर पूर्वांचल स्तर पर पहचान बनाई है. ब्राइटनेस ब्यूटी पार्लर आज गायघाट बाजार कलवारी में महिलाओं की पहली पसंद और ब्रांड बनता जा रहा है. शिखा त्रिपाठी आधुनिक तकनीकी तथा नए ट्रेंड्स के साथ मेकअप सेवाएं प्रदान कर रही हैं. जिससे क्षेत्र की महिलाएं तथा बेटियां काफी संतुष्ट है. उनका सपना है कि भविष्य में वह एक ब्यूटी एकेडमी की स्थापना करें. जहां पर ग्रामीण तथा कस्बा क्षेत्र की बेटियां कम खर्चे में प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्राप्त कर पाए. पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो का आयोजन न केवल सौंदर्य तथा फैशन को समर्पित रहा अपितु समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है. इस मंच से यह स्पष्ट हुआ है कि यदि बेटियों को अवसर तथा प्रोत्साहन मिले तो वह आत्मनिर्भर बनकर समाज तथा देश का नाम रोशन कर सकती हैं. शिखा त्रिपाठी का सम्मान इसी सोच तथा बदलाव का प्रतीक बनकर उभरा है.


