आज राजधानी लखनऊ में गोल्डन ब्लॉसम रिसोर्ट में भव्य बॉलीवुड का कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें फैशन तथा ग्लैमर की दुनिया में एक नई ऊर्जा देखने को मिली. इस खास आयोजन का नेतृत्व मलिका-ए-अवध श्वेता तिवारी द्वारा धूमधाम से किया गया. जिसमें बॉलीवुड तथा फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में मौजूद रही. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण और उस समय बना जब प्रोफेशनल मॉडल को नेचुरल ब्यूटी अवार्ड यूपी 2026 से सम्मानित किया गया.
सफलता से बस्ती में जश्न का माहौल
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रहने वाले लक्ष्मी रजक को यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत पांडेय के कार्यक्रमों द्वारा भेंट किया गया है. जिसमें लक्ष्मी रजक का नाम मंच से पुकारा गया पूरे सभागार में तालियां की गरगराहट से गूंज उठी. आत्मविश्वास तथा सादगी से भरी लक्ष्मी रजक ने जब मंच पर कदम रखा तब उनकी नेचुरल ब्यूटी तथा ग्रेस ने सभी का दिल जीत लिया है. यह अवार्ड उनके निरंतर परिश्रम, लगन तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में किए गए उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक माना जा रहा है. लक्ष्मी रजक के मूल रूप से बस्ती जनपद से ताल्लुक रखती है उनके सम्मान से न केवल उनके परिवार तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर है अपितु पूरे बस्ती जनपद में गर्व तथा उत्साह का माहौल महसूस हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया है की लक्ष्मी ने अपनी मेहनत तथा आत्मविश्वास के बल पर यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है.

इस कार्यक्रम के दौरान मल्लिका एवं श्वेता तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में नए तथा प्रतिभाशाली चेहरों को आगे बढ़ने का मंच दिया गया है. वहीं अभिनेत्री चाहत पांडेय ने लक्ष्मी रजक की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनमें से एक के सशक्त तथा प्रेरणादायक व्यक्तित्व है जो आने वाले समय में युवाओं के लिए मिसाल बनेगी. अवार्ड मिलने के बाद लक्ष्मी रजक ने भावुक होते हुए आयोजक, जज तथा प्रशासन को का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी तथा प्रेरणा है. जो उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए उत्साहित करेगी. निश्चित रूप से यह उपलब्धि न केवल लक्ष्मी रजक के करियर का एक अहम पड़ाव हुआ है अपितु बस्ती जनपद के लिए गौरव का विषय है.
लक्ष्मी रजक ने रचा नया मुकाम
इसी क्रम में प्रोफेशनल मॉडल लक्ष्मी रजक को कैलेंडर मॉडल 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित अवार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री नवीन बोले के द्वारा प्रदान किया गया है. जिसमें कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया है. कार्यक्रम के दौरान जब लक्ष्मी रजक का नाम मंच से पुकारा गया तब पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना. आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व की लक्ष्मी रजक मंच पर पहुंच का अवार्ड को ग्रहण किया है. यह सम्मान उनके मॉडलिंग करियर में किए गए निरंतर प्रयास अनुशासन का प्रतीक है. फैशन इंडस्ट्रीज में उनकी पहचान एक प्रोफेशनल तथा समर्पित मॉडल के रूप में तेजी से बन रही है.

उनके इस सम्मान से न केवल उनके परिवार तथा करीबियों में खुशी का माहौल है. अपितु पूरे बस्ती जनपद में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है. कई लोगों ने बताया है कि लक्ष्मी इस उपलब्धि ने जिले की बेटियों को आगे बढ़ाने तथा अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा दी है. अवार्ड प्राप्त करते हुए अभिनेत्री नवीन भोले ने लक्ष्मी रजक की प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा तथा प्रोफेशनलिज्म का बेहतरीन मेल है. जो उन्हें इस अवार्ड का सच्चा हकदार बनाता है. उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया है. अवार्ड प्राप्त के बाद लक्ष्मी रजक में आयोजक तथा सभी समर्थकों का भी आभार प्रकट किया है आगे उन्होंने बताया है कि कैलेंडर मॉडल 2026 अवार्ड उनके लिए एक नई जीवन की शुरुआत है तथा वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करके अपने जनपद तथा प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं.


