आज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट तथा नवाचार के लिए पहचान बन चुका संस्थान अकादमिक ग्लोबल स्कूल ने बस्ती में अपनी नई शाखा प्रारंभ कर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विद्यालय के चेयरमैन इं संजीव कुमार ने कहा कि गोरखपुर में साल 2014 में इस संस्थान की स्थापना की गई थी तथा तब से लेकर आज तक यह संस्था गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. गोरखपुर में दो विद्यालय के सफल संचालन के बाद अब बस्ती में विद्यालय की नई शाखा प्रारंभ की गई है. जिसमें यहां के विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा का लाभ आसानी से मिल सकेगा.
बस्ती में अकादमिक ग्लोबल स्कूल का प्रारंभ
आज चेयरमैन इं संजीव कुमार ने कहा है कि अकादमिक ग्लोबल स्कूल की स्थापना का उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षा देना ही नहीं है अपितु विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी हमारा पहला कर्तव्य है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी, ज्ञान, नैतिक मूल्यों तथा नेतृत्व क्षमता से भी सूचित करना आवश्यक है. इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षक की टीम तथा सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है. विद्यालय की एक विशेष पहचान यह भी है कि यहां के विद्यार्थियों ने आईआईटी तथा नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय में शुरुआत से ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है.

इसके साथ-साथ ही विशेष मार्गदर्शन, कक्षाएं, नियमित टेस्ट सीरीज तथा विशेषज्ञ द्वारा काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है. हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा में सफल बनाना नहीं अपितु उन्हें आत्मविश्वासी तथा जिम्मेदार नागरिक भी बनाना है. इस अवसर पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर शशिकांत ठाकुर ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बातचीत करते हुए बताया कि अकादमिक ग्लोबल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग तरीकों से लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि यहां का हर बच्चा देश का भविष्य है. इसलिए हम प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचान तथा उसे निखारने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संस्कृतिक गतिविधियों तथा नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि छात्रों का समग्र विकास हो पाए.

अब शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय का शुभारंभ
शशिकांत ठाकुर ने आगे कहा है कि विद्यालय में अनुशासन तथा संस्कार को विशेष महत्व दिया जाता है. विद्यार्थियों को समय की पाबंदी, टीमवर्क तथा सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व भी समझाया जाता है. इसके साथ-साथ यह डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब तथा विज्ञान प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई है. विद्यालय परिसर को सुरक्षित तथा शिक्षक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं. बस्ती में विद्यालय के प्रारंभ को लेकर स्थानीय अभिभावकों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है. अभिभावक का मानना है कि अब उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा. अकादमिक ग्लोबल स्कूल की नई शाखा बस्ती के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

विद्यालय प्रबंधन ने भी कहा कि नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है. इच्छुक अभिभावक तथा विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर basti.academic.ac.in विजिट कर सकते हैं. वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया पाठ्यक्रम सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध की गई है. एकेडमी ग्लोबल स्कूल ने कम समय में ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग और विशेष पहचान बनाई है. गोरखपुर में दो सफल विद्यालयों के संचालन के बाद बस्ती में नई शाखा की स्थापना संस्था के विस्तार तथा गुणवत्ता के प्रति उसके प्रतिबद्धता को दर्शाती है. आने वाले समय में यह विद्यालय बस्ती के लिए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. समग्र रूप से देखा जा रहा है कि अकादमिक ग्लोबल स्कूल का बस्ती में आगमन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद तथा सुनहरे भविष्य की प्रारंभ के रूप में देखा जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन का विश्वास है कि उनकी यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सहायक साबित होगा तथा बस्ती को शिक्षा के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलायेगी.


