आज देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा बेटियों को स्वरोजगार से कनेक्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किया जा रहा है जिसमें जिले स्तर पर मेकअप और ब्यूटी सेमिनार का आयोजन लगातार किया जा रहा है जिसका उद्देश्य इन सभी महिलाओं तथा नई-नई बेटियों को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
इस शहर में मेकअप सेमिनार का आयोजन
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कविता ब्यूटी पार्लर और द ब्राइडल मेकओवर की हेड एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया है कि 15 दिसंबर दिन सोमवार को होटल बालाजी प्रकाश में मेकअप सेमिनार आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुंबई से मेकअप दुनिया के जाने-माने हस्ती अनुराग आर्यवर्धन का आगमन बस्ती जिले में हो रहा है. अब सेमिनार के माध्यम से महिलाओं को मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जुड़ी आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी. जो लंबे समय से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. इस आयोजन में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, बेसिक स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की सही जानकारी हर अभ्यर्थियों को दी जाएगी तथा प्रोफेशनल एटीकेट्स जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

आयोजक मंडल ने बताया है कि आज के समय में ब्यूटी इंडस्ट्रीज तीव्र गति से अपडेट हो रहा है तथा इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं भी हैं. आज समाज में कई महिलाएं तथा बेटियां आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर ही रहती हैं जबकि उनमें हुनर तथा नया कुछ सीखने की क्षमता भी मौजूद है उन्होंने आगे बताया है कि हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो तथा अपने हुनर से पहचान बनाएं. मेकअप एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कम लागत में एक अच्छा रोजगार प्रारंभ किया जा सकता है. इस प्रोग्राम में सेलिब्रिटी के द्वारा उनको अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा. उन्होंने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनमानस से अपील भी किया है.
महिलाओं को मिलेगा सही मंच और सम्मान
कविता श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान ने कहा है कि इस सेमिनार में उन बेटियों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा जो पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में निकल चुकी हैं घरेलू जिम्मेदारियां की वजह से बाहर नौकरी नहीं कर पाती हैं मेकअप तथा ब्यूटी का प्रशिक्षण उन्हें घर से या छोटे स्तर पर काम-काज प्रारंभ करने का अवसर मिलेगा. जिससे वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे और परिवार का पालन पोषण आसानी से हो सकेगा. इस सेमिनार में अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट तथा ब्यूटी एक्सपर्ट द्वारा लाइव डेमो भी उन सभी बेटियों को दिया जाएगा जो इस कार्यक्रम में आने के लिए काफी उत्साहित है जिसमें प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल जानकारी भी दी जाएगी.

इसके साथ-साथ यह प्रशिक्षण के दौरान उन्हें यह भी शिक्षित किया जाएगा कैसे वह अपने काम का प्रचार करें सोशल मीडिया के माध्यम से क्लाइंट तक पहुंच बनाए तथा एक सफल ब्यूटी प्रोफेशनल के रूप में अपना करियर स्थापित करें. प्रशिक्षण के तत्पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी देकर उन्हें उत्सवर्धन किया जाएगा जो भविष्य में उनके हर कार्य में काम आएगा इसके अलावा भी जरूरतमंद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष छूट की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि कोई भी महिला केवल आर्थिक तंगी की वजह से इस अवसर से वंचित न रह पाए. इस कड़ी में स्थानीय महिलाएं तथा युवतियों ने इस सेमिनार को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है कई महिलाओं ने यह भी कहा है कि वह लंबे समय से कुछ नया सीखना भी चाहती थी लेकिन मार्गदर्शन और सही मंच की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही थी अब ऐसे में यहौ सेमिनार उनके लिए एक सुनहरा अवसर साबित है.


