आज देश में ब्यूटी एक्सपो न केवल ब्यूटी इंडस्ट्रीज को एक नई दिशा देने वाला साबित हुआ है. अपितु स्थानीय तथा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है. कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के भव्य आयोजन करने का शंखनाद किया है. मेकअप तथा ब्यूटी क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को लगातार प्रोत्साहित और आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा हैं. यह आयोजन ब्यूटी इंडस्ट्रीज में प्रतिभा सम्मान तथा प्रेरणा का संगम बनकर उभरा है.
ब्यूटी एक्सपो में प्रतिभाओं को मिला सम्मान
आज उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज जिले की कृष्णा मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर अंजू अग्रहरि का गोरखपुर सीएम सिटी में आगमन हुआ है. आज इस आयोजित ब्यूटी एक्सपो कार्यक्रम में सौंदर्य तथा फैशन जगत के लिए यादगार आयोजन बनकर साबित हुआ है. इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज के विशेषज्ञों ने शिरकत की है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेकअप आर्टिस्ट को एक मंच प्रदान करना है. नई तकनीकी से रूबरू कराना तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित करना पूरा रोड में तैयार किया गया है. अब इस कड़ी में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अंजू अग्रहरि को उनके उत्कृष्ट योगदान कार्य तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है. आज इस कार्यक्रम में अंजू अग्रहरि को यह सम्मान सबसे पहले इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट जस सर के कर कमलों से सम्मानित किया गया है.

मेकअप आर्टिस्ट जस सर ने अंजू अग्रहरि के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि आज के समय में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट न केवल लोगों की खूबसूरती निखार रहे हैं अपितु आत्मविश्वास बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अंजू अग्रहरि के हुनर, मेहनत तथा लगन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. आज इस ब्यूटी एक्सपो कार्यक्रम का सफल आयोजन संचालन स्नेहा वर्मा द्वारा किया गया है. उन्होंने पूरे कार्यक्रम को बेहद सधे हुए तथा प्रभावशाली तरीके से संचालित किया है. स्नेहा वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा है कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य में मेंकअप आर्टिस्ट को पहचान दिलाना उन्हें सीखने का अवसर देना तथा एक दूसरे से कनेक्ट करने का मंच दिया जा रहा है. उन्होंने सभी अतिथियों कलाकारों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया है.

डुमरियागंज शहर का बढ़ाया गौरव
इस कड़ी में अंजू अग्रहरि को इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अतुल सर द्वारा सम्मानित किया गया है. अतुल सर ने अपने संबोधन में अंजू अग्रहरि को बताया है की ब्यूटी इंडस्ट्रीज में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास, अपडेटेड नॉलेज तथा क्रिएटिविटी सोच बेहद अति आवश्यक है आगे उन्होंने बताया कि अंजू अग्रहरि जैसी कलाकार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. जो अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है. इस कार्यक्रम के दौरान मेकअप तथा ब्यूटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुआ है. आधुनिक युग में मेकअप तकनीकी, इंटरनेशनल ट्रेंड्स, स्किन केयर, ब्राइडल मेंकअप तथा करियर ग्रोथ जैसे विषय पर विशेषज्ञो ने अपने अनुभव और राय को साझा किया है. लाइव डेमो सेशन भी आयोजित किया गया है. जिन्हें देखकर उपस्थित प्रतिभागियों ने नई तकनीक को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है.

आज इस सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजू अग्रहरि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया है कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व तथा प्रेरणा दोनों है. मैं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट जस सर का और अतुल सर का तथा स्नेहा वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिन्होंने मेरे कार्य को सराहा है. इसके साथ-साथ ही कार्यक्रम की संचालक स्नेहा वर्मा का भी भावुक होकर आभार व्यक्त किया है. जिनके कुशल संचालन से यह आयोजन इतना महत्वपूर्ण सफल रहा आगे उन्होंने कहा है कि इस सम्मान से उन्हें अपने कार्य तथा बेहतर करने और ब्यूटी इंडस्ट्रीज में नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा मिलेगी. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए मेकअप आर्टिस्ट तथा ब्यूटी प्रोफेशनल को भी सम्मानित किया गया है. इससे पूरे आयोजन में उत्साह तथा सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला है. प्रतिभागियों ने इस ब्यूटी एक्स्पों को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया है. इस कार्यक्रम में अंजू अग्रहरि जैसी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का सम्मान पूरे कार्यक्रम की खास उपलब्धि रही.


