आज देश में अयोध्या धाम की चर्चा हर जिले की गलियारों में की जा रही है अब शहर के मध्य में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से तथा श्रद्धा भक्ति के साथ-साथ धर्म ध्वज स्थापना समारोह का आयोजन किया जा रहा है आज प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती दिखाई दे रही है पूरा वातावरण उत्साह, सांस्कृतिक वातावरण तथा भक्ति रंगों से सराबोर दिखाई दे रहा है.
सांस्कृतिक प्रस्तुति बढ़ाएगी समारोह की शोभा
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गांधीनगर में स्थित कुमार स्वीट्स के ओनर राजन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि धर्म ध्वज स्थापना समारोह को लेकर अयोध्या से बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं इस दौरान बस अड्डा तथा रेलवे स्टेशन पर खास भीड़ लगातार हो रही है. आश्रम, होटल तथा धर्मशाला लगभग लगभग पूरी तरह से बड़ी संख्या में भर चुके हैं. अब प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजनाएं भी तैयार कर रही है. सरयू की घाटों पर भी सुबह और रात में माहौल बेहद मनोहरी होता दिखाई दे रहा है इस दौरान सरयू आरती में भक्तों की संख्या तीव्र गति से बढ़ रही है तथा घाटों को फूलों के अलावा अलग-अलग तरीके से श्रृंखलाओं में सजाया जा रहा है
स्थानीय व्यापारी तथा दुकानदार भी इस खास आयोजन को लेकर मन में उत्साह है क्योंकि इससे पर्यटन तथा व्यापार को काफी बढ़ावा भी मिलेगा. अब इतने विशाल आयोजन को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम को काफी मजबूत कर लिया गया है पुलिस प्रशासन तथा विशेष सुरक्षा बल शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किए जा चुके हैं सीसीटीवी कैमरे की मदद से अब राम पथ तथा जन्मभूमि क्षेत्र की निगरानी भी आवश्यक रूप से की जा रही है मेडिकल तथा एंबुलेंस टीम को भी तैनात कर दिया गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता आसानी से मिल सके. अब अयोध्या की गलियों में इन दिनो में ग्रामीण लोक कलाकार राम कथा तथा भजन मंडलियों के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों का भी विशाल रूप में आयोजन हो रहा है बच्चों द्वारा बनाई जा रही रंगोलिया तथा युवाओं की स्वयं गतिविधियां इस महोत्सव की गरिमा को अब बढ़ा रही है जिसमें स्थानीय स्कूल, महाविद्यालय, सामाजिक संस्थाओं ने भी जागरूकता रैली निकालकर धर्म ध्वज के महत्व का विस्तार किया है.

25 नवंबर को उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
राजन गुप्ता ने कहा है कि धर्म ध्वज स्थापना से एक दिन पूर्व विशेष ध्वज पूजन अभिषेक तथा वेद पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है प्रयागराज, वाराणसी तथा कांची से आए विद्वान पंडित इसमें इसका नेतृत्व भी कर रहे हैं. ध्वज स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ-साथ शंखनाद तथा नगाड़ों की ध्वनि पूरे वातावरण को रोमांचित कर देगी. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस धर्म ध्वज को फहराकर 25 नवंबर को देश को संबोधित भी करेंगे धर्म ध्वजा केवल धार्मिक प्रतीक ही नहीं है अपितु हमारी एकता, सांस्कृतिक मूल्यों तथा सद्भाव का भी संदेश देता है. आगे उन्होंने कहा है कि हर साल इस आयोजन को अब व्यापक रूप से मनाने का भी प्रयास किया जाएगा.
इस दौरान धर्म ध्वज स्थापना के को लेकर श्रद्धालुओं को संबोधित उस दिन किया जाएगा ध्वज हमारी आस्था का प्रतीक है तथा यह हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देती है 25 नवंबर को युवाओं से अपील भी किया जाएगा धर्म तथा सांस्कृतिक परंपराओं को समझें तथा उन्हें आगे की पीढ़ियों तक पहुंचाएं. इस कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत वातावरण को तथा अधिक धार्मिक भावनाओं से भी भर सकती है कई श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित करके मंदिर प्रांगण में परिक्रमा भी की है. श्रद्धालु पूरे मनोभाव से प्रसन्नित होकर घर से निकलकर राम मंदिर प्रांगण में भी हर दिन जा रहे हैं कुल मिलाकर यह साल धर्म ध्वजा स्थापना समारोह शहर वासियों के लिए सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने उभरा है. मिली जानकारी के अनुसार समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं का भी सक्रिय भागीदारी इस खास दिन पर होगा मंदिर परिसर में पूरे आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में कतार लगाकर भक्तों को तरीके से प्रसाद वितरित किया जाएगा व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग और स्थानीय स्वयंसेवकों ने विशेष प्रबंध भी किए हैं जिसे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित रूप में संपन्न किया जाएगा.


