यूपी के इस जिले में शिक्षा का नया अध्याय, नई सौगात की तैयारी

देश का भविष्य शिक्षा पर टिका है अगर शिक्षा मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा तथा जब समाज मजबूत होगा तब राष्ट्र भी मजबूत आवश्यक रूप से होगा. आज का शिक्षा सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं है अपितु यह वह पढ़ाई है जो सोचने की क्षमता देती है. और छात्रों के जीवन में सही दिशा दिखाती है. गलतियों से मत डरिए , प्रश्न पूछिए, जिज्ञासु बनिए यही मजबूत शिक्षा का आरंभ है.

सनराइज विद्यालय, भविष्य की बड़ी तैयारी

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सनराइज स्कूल ने महारथ हासिल किया है. विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ए.आर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि आने वाले दिनों में हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का दिन होगा. क्योंकि आज हम एक ऐसे सपने को आकर लेते हुए देख पा रहे हैं जिसे हमने कई दिनों और कई सालों से सजाया था. अब इस कड़ी में सनराइज स्कूल ने सन् 2019 में ही जूनियर इंजीनियर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करके धरातल पर ले आया था अब सनराइज स्कूल अपने नई बिल्डिंग की तरफ जाने को तैयार है जिसमें नाना प्रकार की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है.

जिसमें टेक्नोलॉजी तथा एडवांसमेंट के इस दौर में शिक्षा में तकनीकी व्यवस्थाओं का समावेश आज की आवश्यकता है स्कूलों में अब काफी किताब से बाहर निकाल कर एक सेंटर आफ एक्सीलेंस के तरीके से कार्य करने की जरूरत है. अब हमारा नया स्कूल हर तरीके से तकनीकी तौर पर काफी मजबूत हो चुका है. सनराइज स्कूल के नए विद्यालय में स्पेस लैब, रोबोटिक लैब, स्पोर्ट्स, मैथ लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, स्टेम लैब, लैंग्वेज लैब की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है. अब नई बिल्डिंग में जाने के लिए सभी बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल पा रहा है इस दौरान सभी शिक्षक और प्रधानाचार्य जल्द ही नई बिल्डिंग में जाने के लिए प्रयासरत है.

आधुनिक और डिजिटल सुविधाओं वाली बड़ी सौगात

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर फैसल अख्तर में बताया है कि यह नया विद्यालय सिर्फ ईंट तथा दीवार से बना एक भवन ही नहीं है अपितु छात्रों के सपनों का घर है यहां पर आप सीखोगे, मुस्कुराओगे, आगे बढ़ोगे तथा जीवन के सबसे सुंदर साल बिताओगे. यह आपकी जिज्ञासा को पंख देगा, आपकी कल्पनाओं को आकाश देगा, आपकी प्रतिभाओं को मंच देगा. आगे उन्होंने माता-पिता को भी महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि आपने हम पर भरोसा किया है, अपने अपने बच्चों को हमारे हवाले किया है, यही सबसे बड़ी शक्ति है जो हमें और विद्यालय परिवार को बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है.

अब नया विद्यालय बच्चों के लिए अधिक आधुनिक, अधिक सुरक्षित तथा अधिक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान भी करेगा. अब हर बच्चा सिर्फ पढ़े ही नहीं, अपितु सीखने से प्रेम भी करें. हम आपके सहयोग विश्वास तथा सुझाव के साथ-साथ नई सफलता लिखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. डॉक्टर फैसल अख्तर ने समाज को भी संदेश दिया है कि एक विद्यालय केवल बच्चों के भविष्य का निर्माण ही नहीं करता अपितु वह समाज की दिशा भी तय करता है जिस समुदाय में शिक्षा मजबूत होती है वहीं से प्रगति, विकास तथा संस्कार का प्रारंभ होता है. हम और विद्यालय परिवार चाहते हैं कि यह विद्यालय संस्कार, सामाजिक सद्भाव तथा मानवता का केंद्र बने. हम आप सभी के सहयोग से ही एक शिक्षित, जागरूक समाज तथा सशक्त निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं. यह नया विद्यालय एक प्रारंभ है, एक नई आशा है, एक नया अवसर है, हम इस विद्यालय को केवल एक भवन ही नहीं अपितु सीखाने का शिक्षा का मंदिर बनाएंगे. ताकि यहां से निकलने वाला हर एक बच्चा ज्ञान का दीपक बनकर समाज को रोशन करेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top