500 सालो की प्रतीक्षा का क्षण, शिखर पर फहरेगा का धार्मिक ध्वज – कृतिमा गुप्ता

आज पूरे देश में राम नाम का जाप ऊर्जा बनकर उभर रही है सदियों पुराने इतिहास तथा आस्था के प्रतीक श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर अब धर्म ध्वज फहराने की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है पूरे अयोध्या धाम में इस समय उत्सव तथा आध्यात्मिक उल्लास का अनोखा वातावरण देखने को मिल रहा है.

धर्म ध्वज का धार्मिक तथा सांस्कृतिक विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पचवस में स्थित कुमार फ्यूल कि संचालिका कृतिमा गुप्ता ने बताया है कि राम मंदिर निर्माण समिति तथा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक ध्वजारोहण के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्था अयोध्या धाम में की जा रही है अब देश के विभिन्न हिस्सों में आए हजारों भक्त इस छड़ के साक्षी बनने के लिए अयोध्या भी पहुंच चुके हैं मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा चुका है अब मुख्य परिसर से लेकर आसपास की गलियों तक पुष्प मालाए, दीप तथा धार्मिक प्रतीकों से पूरा क्षेत्र दैवीय आभा बिखरेता नजर आ रहा है. इस कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी सतर्कता पूर्वक तैयारी में जुटा है.

जिसमें पुलिस बल, ड्रोन कैमरा तथा तीर्थ यात्रियों की मार्गदर्शन टीम की भी तैनाती की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि यह कार्यक्रम अयोध्या धाम के लिए काफी ऐतिहासिक पूर्ण है तथा किसी भी प्रकार की असुविधा और अव्यवस्था न हो. इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है. कृतिमा ने आगे बताया है कि हिंदू परंपरा में ध्वज को अत्यंत पवित्र माना गया है राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज विशेष रूप से निर्मित किया गया है. जिसमें भगवा रंग की धार्मिक छटा तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति अंकित किए गए हैं यह ध्वज न केवल मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएगा अपितु लाखों भक्तों की भावनाओं का केंद्र भी बन चुका है.

अब ऐतिहासिक समय का साक्षी बनेगा पूरा विश्व

संचालिका कृतिमा गुप्ता मीडिया से खास बातचीत करने के दौरान कहा है कि अब मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं अपितु समस्त समाज के लिए प्रेरणादायक का संदेश है जिसमें संस्कार, मर्यादा तथा मूल्य की पुनर्स्थापना का भी प्रतीक माना जा रहा है. जिन्हें भगवान राम ने अपने जीवन में स्थापित किया है. अयोध्या धाम में पिछले अब कुछ दिनों में भक्तों की भीड़ लगातार रफ्तार पकड़ रही है कई श्रद्धालु इस पवित्र अवसर को आस्था का पुनर्जन्म भी बता रहे हैं देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने कहा है कि यह समय के धार्मिक ही नहीं अपितु भावनात्मक तथा संस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है.

अब स्थानीय व्यापारियों, कारीगर, होटल संचालक के लिए भी यह आयोजन विशेष रूप से खास माना जा रहा है. अनुमान लगाया गया है कि इस आयोजन की वजह से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि भी होगी. इस खास ध्वजारोहण के अवसर पर पूरे अयोध्या धाम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हर जगह किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से दीप महोत्सव, रामलीला, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन संध्या से अयोध्या धाम का पूरा शहर धर्ममय वातावरण में डूब चुका है. जिसमें स्थानीय कलाकार अपने पारंपरिक नृत्य तथा संगीत के हिसाब से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत भी कर रहे हैं. अब राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने का यह अवसर इतिहास के पन्नों में स्वर्णोक्षरों में दर्ज किया जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top