यूपी के इस जिले में होटल के अंदर प्रारंभ हुआ आधुनिक रेस्टोरेंट

आज पूरे देश में स्वादिष्ट तथा साफ सुथरा खाने-पीने का स्थान हर कोई ढूंढ रहा है लोग अब सिर्फ भोजन ही नहीं अपितु एक अच्छा माहौल आरामदायक तथा बेहतर सेवा भी पसंद करना चाहते हैं इसी जरूरत को अब ध्यान में रखते हुए नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से किया गया है यहां पर विविधतापूर्ण मेनू, उच्च स्वच्छता मानक तथा परिवार के साथ बैठकर आनंद लेने का शानदार वातावरण बनाया गया है.

होटल प्रकाश ने प्रारंभ किया नया रेस्टोरेंट

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रतिष्ठित प्रकाश होटल में नया रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ है. प्रकाश होटल के ओनर स्कंद गिरोत्रा ने कहा कि यह अवसर न केवल होटल प्रबंधन के लिए खास है अपितु स्थानीय निवासियों, व्यापारियों तथा भोजन प्रेमियों के लिए भी उत्साह का केंद्र बना हुआ है इस उद्घाटन समारोह में होटल बालाजी प्रकाश के ओनर विवेक गिरोत्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया है. इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, समाजसेवी, व्यापारी तथा मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए हैं होटल के नए रेस्टोरेंट को आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक सजावट तथा बहुरंगी व्यंजनों के लिए पहले ही लोगों के बीच चर्चा मिल चुकी थी तथा आज इसके शुभांरभ में इस उत्सुकता को उत्सव में बदल दिया है. इस समारोह का प्रारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से की गई है अब उसके बाद होटल प्रबंधन टीम ने अतिथियों का जोरदार घर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया है.

मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बताया है कि प्रकाश होटल का नया रेस्टोरेंट न सिर्फ भोजन का नया केंद्र बनेगा अपितु रोजगार तथा पर्यटन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा देगा इस संबोधन में उपस्थित लोगों ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ भव्य स्वागत किया है. प्रकाश होटल के मालिक ने अपने संबोधन में बताया है कि इस रेस्टोरेंट की अवधारणा पिछले कई महीनो की मेहनत तथा शोध का परिणाम है उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती हुई पर्यटन गतिविधियों तथा लोगों की बदलती भोजन शैली ने उन्हें एक ऐसा स्थान तैयार करने की प्रेरणा दी है जो स्वाद, स्वच्छता तथा आधुनिकता तीनों का बेहतरीन संगम हो. रेस्टोरेंट को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि हर वर्ग तथा हर उम्र के व्यक्ति यहां आराम से अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद भी आसानी से ले सकते हैं. इस कड़ी में प्रकाश होटल का यह नया कदम न सिर्फ होटल उद्योग के लिए उत्साह जनक है अपितु शहर की पहचान तथा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा. आने वाले समय में यह रेस्टोरेंट भोजन प्रेमियों का प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन जाएगा ऐसी उम्मीद की जा रही है.

खाने-पीने शौकीन और भोजन प्रेमियों के लिए खुशखबरी

स्कंद गिरोत्रा ने मीडिया से खास बातचीत करने के दौरान बताया है कि अब भोजन के साथ-साथ रेस्टोरेंट का इंटीरियर डिजाइन पर भी महत्वपूर्ण विषय और चर्चा रखा गया जिसमें कलात्मक सजावट, गर्म रोशनी, आधुनिक फर्नीचर तथा शांत माहौल में वातावरण को बेहद आकर्षक का केंद्र बना दिया है प्रबंधन टीम ने कहा कि इसे पारिवारिक, कॉरपोरेट तथा कैजुअल सभी प्रकार की बैठक को ध्यान में रखते हुए बड़ी संघर्ष से इसको तैयार किया गया है इस रेस्टोरेंट को खास बनाने के लिए एक और पहलू है जिसमें हाई-हाईजीन किचन प्रणाली। होटल प्रबंधन ने आधुनिक तकनीक से लैस किचन को भी तैयार किया है जिसमें स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता भी दी गई है यहां पर प्रशिक्षित शेफ की टीम भोजन तैयार करती है जोंकी गुणवत्ता तथा स्वाद दोनों में उत्कृष्ट को सुनिश्चित करती है.

अब उद्घाटन के तत्पश्चात होटल प्रबंधन ने यह सूचना भी दी की आने वाले दिनों में रेस्टोरेंट में लाइव म्यूजिक, नाइट थीम, डिनर तथा विशेष फूड फेस्टिवल आयोजित भी किया जाएगा. ग्राहकों को नए अनुभव मिलेंगे अपितु शहर में मनोरंजन के नए विकल्प भी बड़े स्तर पर विकसित होगा. इस समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया है कि शहर को लंबे समय से ऐसे आधुनिक तथा बहुआयामी रेस्टोरेंट की आवश्यकता थी स्थानीय व्यापारियों ने यह भी उम्मीद जताई है कि इस नए रेस्टोरेंट के आरंभ होने से व्यापारियों की गतिविधियों तथा रोजगार के अवसर में भी बड़ी वृद्धि होगी. इस रेस्टोरेंट टीम ने सभी अतिथियों तथा शहर वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि ग्राहक की पसंद तथा सुझाव के अनुसार सेवाओं में निरंतर सुधार करते रहेंगे हमारा उद्देश्य की प्रकाश होटल का यह रेस्टोरेंट शहर का सबसे विश्वसनीय तथा पसंदीदा भोजन का केंद्र बने.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top