शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ तथा उमंग के साथ किया गया. विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थी तथा शिक्षकों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया है. रंग बिरंगी वेशभूषा में सजे छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया.
जोश तथा उत्साह के साथ खेल महोत्सव
इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सहनशीलता का पाठ पढ़ाता है. इसके पश्चात विद्यालय के चारों हाउस रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस तथा येलो हाउस के विद्यार्थियों ने अपने-अपने ध्वज के साथ प्रभावशाली मार्च पास्ट किया. विद्यार्थियों के कदमताल, अनुशासन तथा उत्साह देखते ही बना रहा. स्कूल डायरेक्टर ने खेल शपथ दिलाई जिसमें सभी खिलाड़ियों ने ईमानदारी तथा खेल भावनाओं के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प लिया है.

नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से कबड्डी, खो-खो, फ्रॉक-जंप, बोरी जंप, लेमन स्पून, मैच द कलर का बाल जैसी मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी रखी गई. जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. मैदान तालियो तथा उत्सवर्धन की आवाजों से गूंज उठा है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं अपितु जीवन जीने की कला सिखाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को हार जीत से ऊपर उठकर प्रयास तथा समर्पण को महत्व देने की प्रेरणा दी है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

वार्षिक स्पोर्ट्स डे प्रतिभा तथा परिश्रम का उत्सव
स्कूल की प्रधानाचार्या मोहिता श्रीवास्तव ने कहा कि यह खेल महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा. जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. समापन समारोह में विजेताओं प्रतिभागियों को पदक, ट्राफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. इसके साथ-साथ ही सर्वश्रेष्ठ हाउस को सम्मानित भी किया जाएगा. विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह तथा ऊर्जा झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था. पूरे परिसर में खेल भावना तथा सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा. इस प्रकार से सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव एक प्रेरणादायक तथा उल्लास पूर्वक प्रारंभ के साथ मनाया गया. जिसमें यह संदेश भी दिया गया की शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है. आने वाले दिनों में रोमांचक प्रतियोगिताओं के प्रतीक्षा सभी को रहेगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रांगण रंग बिरंगे परिधानों, हाउस ध्वज तथा विद्यार्थियों की ऊर्जा से जीवंत हो उठा. जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन तथा एकता का शानदार प्रदर्शन किया है.

प्रधानाचार्य ने कहा खेल हमें गिरकर संभालना, संघर्ष करना तथा लक्ष्य तक पहुंचाने की सीख देता है. हार केवल एक अवसर है जो हमें और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया की जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रयास तथा आत्मविश्वास है. खेल महोत्सव ने यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, मेहनत तथा सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है. यह आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा तथा प्रेरणा का संचार करने वाला साबित हुआ है. इस कार्यक्रम में आयुष, रोहित, आदित्य, प्रांजल, प्रियांशु, विराज, आयुष, नमन, रुद्र प्रताप, ऋतिक, आर्यन, नीरज, दिव्यांश, पलक, अनुपम, गुड़िया, वर्षा, दिव्यांशी, अनुष्का, अंशिका, तेजल, वैष्णवी, आशी छात्राएं मौजूद रहे. इस कड़ी में आदर्श पांडेय, मयंक त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, सरोज, सौम्या चौधरी, संध्या वर्मा, रुबी श्रीवास्तव, सृष्टि विश्वकर्मा, साक्षी पांडेय, श्वेता मिश्रा, पूनम शिक्षकगणों की उपस्थिति रही.


