आज पूरे देश में ध्वजारोहण का दिन एक उत्सव ही नहीं अपितु आने वाले पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक है आईए हम सब मिलकर भारत को ऐसा राष्ट्र बनाएं जहां प्रेम हो, न्याय हो, सम्मान हो तथा हर घर में खुशहाली हो. आज इस दृश्य को देखकर मन कह उठता है कि राम के आदर्शों को आज हर किसी को अपने जीवन में उतारना चाहिए और उनसे जीवन के बारे में सीखना भी चाहिए.
करुणा तथा सत्य का मार्ग प्रभु श्री राम
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक्सिस बैंक इन्वेस्टमेंट के पद पर तैनात राधा गुप्ता ने कहा है कि आज श्री राम जन्मभूमि में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह ने पूरे देश को भाव विभोर कर दिया है. देश विदेश से आए लाखों श्रद्धालु शंखध्वनि, भक्ति, संगीत तथा जय श्री राम के जयघोष से पूरा अयोध्या धाम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा में तब्दील हो चुका है जिसमें इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की एक जागरूक शिक्षित तथा सशक्त नारी ने पूरे राष्ट्र को अपने शब्दों में संबोधित करते हुए कहा है कि एकता संस्कृति तथा मानवीय मूल्य पर आधारित आज का यह महत्वपूर्ण संदेश है उनका यह संबोधन केवल धार्मिक भावना ही नहीं अपितु महिला शक्ति, सामाजिक समरसता तथा भारतीय जीवन मूल्यों का अद्भुत संगम है. आज जिस समाज में नारी सुरक्षित तथा सम्मानित हो वही समाज समृद्ध भी होता है.

देश की सभी नारी और बेटियां उजाला है उन्हें शिक्षा अवसर तथा आत्मविश्वास देना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण ही है सीता मां की पवित्रता तथा शक्ति हमें यह सिखाती है की नारी केवल सहनशीलता ही नहीं अपितु परिवर्तन की शक्ति भी है. आज के खास दिन पर अयोध्या धाम में फहराया गया यह ध्वज केवल विजय का प्रतीक ही नहीं है अपितु हर भारतीय हृदय में जीवित संस्कृति, मर्यादा तथा प्रेम का पवित्र प्रतीक है मैं एक भारतीय नारी के रूप में देश की बेटी बहन तथा मां के रूप में आप सभी को इस ऐतिहासिक पल की शुभकामनाएं देती हूं. आगे उन्होंने कहा राम वन गमन का संदेश हमें प्रकृति से जुड़े रहने तथा पर्यावरण की रक्षा करने की भी प्रेरणा देती है आज हर नागरिक का कर्तव्य की वह पेड़ लगाकर, स्वच्छता रखकर तथा जल संरक्षण कर प्रकृति का आवश्यक रूप से सम्मान करें.

ध्वज अयोध्या की ऊंचाइयों पर लहरा
राधा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात रखी कि भगवान श्री राम का जीवन केवल धर्म का नहीं अपितु मानवता, कर्तव्य तथा आदर्श का पाठ सीखता है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमें न्याय, करुणा तथा सत्य का मार्ग के चलने पर प्रेरणा देती है. सीता मां ने त्याग, धैर्य, शक्ति तथा सम्मान का आदर्श जीता जागता उदाहरण है आज जब यह ध्वज अयोध्या की ऊंचाइयों में लहराता रहा तो हम भारतीयों को याद दिलाता है कि समाज का विकास तभी संभव है जब हम आदर्श को जीवन में आवश्यक रूप से अपनाएंगे. देश में रामराज्य का अर्थ केवल समृद्धि ही नहीं अपितु वह समाज जहां महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा तथा सम्मान का अधिकार मिले.

आज भारत की नारी शिक्षा, रक्षा, विज्ञान, उद्यमिता तथा कला में नई ऊंचाइयां छू भी रही है यह ध्वजारोहण हमें याद दिलाता है कि हमें अपने घरों में, नगरों में तथा दिलों में भी आदर्श का ध्वज फहराना चाहिए. देश में हम सभी विभिन्न भाषाओं, परंपराओं तथा रीति-रिवाज से बने एक महत्वपूर्ण विशाल देश है जिसमें हमारी आत्मा एक है – भारतीयता। राधा गुप्ता ने आगे कहा राम मंदिर का यह ध्वजारोहण हमें सीखता है कि जब हम साथ खड़े होते हैं तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. आगे उन्होंने युवाओं को देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बताया है कि तकनीकी, नवाचार तथा अनुशासन मिलकर ही भारत को विश्व गुरु की ओर ले जा सकते हैं. अब आज के दिन युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह राम के जीवन से प्रेरणा ले कर्तव्य पहले स्वयं बाद में, समाज को जोड़ना ना कि तोड़ना, यही आज की सबसे बड़ी शिक्षा है.


