बस्ती जिले की जानी-मानी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट तथा मैजिक टच ब्यूटी पार्लर की संचालिका पायल भाटिया को हाल में ही आयोजित पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है. जिसमें यह सामान्य उन्हें मुंबई की प्रसिद्ध हस्ती अनुराग आर्यवर्धन के कर कमलों द्वारा अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया है. यह आयोजन महिलाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की मिसाल बनी
आज पायल भाटिया पिछले 10 सालों से मेकअप के क्षेत्र में सक्रिय है तथा उन्होंने अपने हुनर, मेहनत, समर्पण के दम पर बस्ती जिले में एक अलग पहचान बनाई है. उनका पार्लर मैजिक टच ब्यूटी पार्लर बस्ती जिले में पंजाब नेशनल बैंक साहू घाट के पास स्थित है. जहां दूर दराज से भी महिलाएं तथा बेटियां उनकी सेवाएं लेने तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आती रहती हैं. पायल भाटिया ने न केवल एक सफल मेंकअप आर्टिस्ट है अपितु वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाती है. वह अपने पार्लर में कई बेटियों को मेकअप कोर्स की ट्रेनिंग भी देती है तथा उन्हें इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित भी करती हैं.

उनका उद्देश्य सिर्फ मेकअप सीखना ही नहीं अपितु बेटियों को आत्मविश्वासी बनाना तथा उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि वह भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में नई ऊंचाइयों को छू सके. पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो के दौरान मंच से पायल भाटिया के कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने बताया कि आज के समय में ऐसे लोगों को समाज को बेहद जरूरत है. जो हुनर के साथ-साथ दूसरों को आगे बढ़ने का भी जज्बा रखती हैं. पायल भाटिया ने बस्ती जैसे जिले में रहते हुए भी जिस तरह महिलाओं को रोजगार तथा आत्मनिर्भर की दिशा में प्रेरित किया है. वह सराहनीय तथा प्रेरणादायक है.

पायल भाटिया को मिला मंच पर सम्मान
इस अवसर पर पायल भाटिया ने भावुक होते हुए बताया कि यह सम्मान सिर्फ उनका ही नहीं अपितु उन सभी बेटियों का भी है. जो उनके साथ जुड़ी हुई है तथा अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे लगातार बढ़ रही है. उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि हर बेटी अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाने तथा खुद पर विश्वास भी रखे. सही मार्गदर्शन तथा मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है. आज इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए कविता श्रीवास्तव का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. तथा उनका मनोबल बढ़ता है.

पायल भाटिया ने यह भी कहा है कि पूर्वांचल ब्यूटी अवार्ड जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है तथा महिलाओं की उपलब्धियां को एक मजबूत मंच प्रदान करता है. इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पायल भाटिया को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. स्थानीय लोगों का कहना है की पायल भाटिया आज बस्ती जिले की बेटियों के लिए एक मिसाल बन चुकी है तथा आने वाले समय में वह भी बड़े स्तर पर महिलाओं के लिए कार्य करेंगी. पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो में मिला यह सम्मान न सिर्फ पायल भाटिया की 10 सालों की मेहनत का परिणाम है अपितु इस बात का प्रमाण भी है कि अगर लगन, मेहनत तथा सही दिशा हो तो छोटे शहरों से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है.


